वर्दी का रौब नहीं, भक्तों की थकान उतारने लगीं मैडम, कौन हैं कांवड़ियों के पैर दबाने वाली DSP ऋषिका सिंह
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Jul 2025 9:43 AM
Who is DSP Rishika Singh Success Story
Who is DSP Rishika Singh: सावन का महीना चल रहा है और कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है. कांवड़ यात्रा के बीच DSP ऋषिका सिंह की चर्चा हर तरफ हो रही है. कांवड़िए गंगाजल लेकर पैदल शिव मंदिरों में अभिषेक के लिए जा रहे हैं. मुजफ्फरनगर में DSP ऋषिका सिंह ने कांवड़ियों के पैर दबाए, उनकी मरहम-पट्टी की और उन्हें पानी पिलाते नजर आईं. आइए डीएसपी ऋषिका के करियर को करीब से जानते हैं.
Who is DSP Rishika Singh: कांवड़ यात्रा के बीच एक महिला पुलिस अफसर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. ये कोई और नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर की DSP ऋषिका सिंह हैं. वर्दी में दिखने वाली ये अफसर न सिर्फ कांवड़ियों की सुरक्षा संभाल रही हैं, बल्कि उनके पैर दबाते, मरहम पट्टी करते और पानी पिलाते हुए भी नजर आईं. इस सेवा भाव ने सबका दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर उनके इस काम की काफी सराहना हो रही है.
Who is DSP Rishika Singh: कौन हैं DSP ऋषिका सिंह?
ऋषिका सिंह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और हाल ही में उन्होंने DSP के पद पर जॉइन किया है. उन्होंने 2022 की यूपी पीसीएस परीक्षा में 80वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई. उनकी यह सफलता किसी आसान रास्ते से नहीं आई. ऋषिका ने इस परीक्षा को पास करने के लिए चार बार प्रयास किया. इससे पहले तीन बार वह असफल रहीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उनके जज्बे और मेहनत की मिसाल आज हर कोई दे रहा है.
कई बार मिली असफलता
ऋषिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम ऑनर्स किया है. पढ़ाई के बाद उन्होंने UPSC और UPPCS दोनों की तैयारी शुरू की. 2019, 2020 और 2021 में उन्होंने ये परीक्षाएं दीं लेकिन सफल नहीं हो सकीं. 2021 में वह वापस लखनऊ आ गईं. तब रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों ने माता-पिता से कहा कि “लड़की है, इसकी शादी करा दो. इतना पैसा पढ़ाई में क्यों बर्बाद कर रहे हो”. लेकिन ऋषिका डटी रहीं. उन्होंने तानों की परवाह किए बिना मेहनत जारी रखी.
14 घंटे की पढ़ाई से बदली किस्मत
एक इंटरव्यू में ऋषिका ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दिनों में वह रोजाना 14 घंटे पढ़ाई करती थीं. उन्होंने कहा कि सफर मुश्किल था, लेकिन इरादे मजबूत थे. उन्होंने कभी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. चौथे प्रयास में उन्होंने UPPCS 2022 में सफलता पाई और DSP पद पर चयनित हुईं. आज वह अपने कर्तव्य के साथ सेवा भावना से भी लोगों का दिल जीत रही हैं.
ये भी पढ़ें: ‘सूरज’ को चमकना ही था…हादसे ने दी Wheelchair पर 3 उंगलियों से बनें UPSC Topper, झकझोर देगी सफलता की ये कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










