इस साल करें ये Skill Course, IT सेक्टर में तुरंत मिलेगी जॉब
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Jan 2026 7:46 PM
स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (PC: Freepik)
Top Skill Course: अगर 2026 में सिर्फ रिजॉल्यूशन नहीं बल्कि रिजल्ट चाहिए, तो जनवरी में Skill Course शुरू करना सबसे समझदारी भरा फैसला हो सकता है. आज का IT सेक्टर डिग्री से ज्यादा स्किल को तवज्जो देता है. यही वजह है कि कम समय में पूरे होने वाले प्रोफेशनल कोर्स युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं.
Top Skill Course: अगर आप नए साल की शुरुआत किसी ऐसे काम से करना चाहते हैं जिससे जल्दी नौकरी मिले और करियर भी आगे बढ़े, तो जनवरी का महीना आपके लिए परफेक्ट है. इस समय कई ऐसे Skill Course शुरू होते हैं जो सीधे IT सेक्टर से जुड़े होते हैं. खास बात यह है कि इनमें लंबी पढ़ाई नहीं करनी पड़ती और सीखते ही जॉब के मौके मिलने लगते हैं. Digital Marketing, AI Prompt Engineering और AI Tools Making जैसी स्किल्स आज के समय में सबसे ज्यादा डिमांड में हैं.
Top Skill Course: स्किल बेस्ड कोर्स की डिमांड
आज कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं बल्कि काम करने की स्किल देखती हैं. IT सेक्टर तेजी से बदल रहा है और यहां हर साल नई टेक्नोलॉजी आती है. ऐसे में जो लोग नई स्किल्स सीख लेते हैं, उन्हें जल्दी नौकरी मिल जाती है. जनवरी में कोर्स शुरू करने का फायदा ये है कि साल की शुरुआत से ही आप अपने करियर को सही दिशा दे सकते हैं और कुछ ही महीनों में जॉब के लिए तैयार हो सकते हैं.
Digital Marketing से बनाएं ऑनलाइन करियर
Digital Marketing आज हर कंपनी की जरूरत बन चुका है. इसमें Social Media Marketing, SEO, Content Writing, Email Marketing और Ads चलाना सिखाया जाता है. अच्छी बात ये है कि इसे सीखकर आप जॉब के साथ साथ फ्रीलांस काम भी कर सकते हैं. जनवरी में शुरू होने वाले Digital Marketing कोर्स 3 से 6 महीने के होते हैं और इन्हें पूरा करते ही स्टार्टअप से लेकर बड़ी कंपनियों में नौकरी मिलने लगती है.
AI Prompt Engineering क्या है और क्यों जरूरी?
AI Prompt Engineering एक नई लेकिन बहुत पावरफुल स्किल है. इसमें AI टूल्स से सही काम लेने के लिए सही कमांड देना सिखाया जाता है. ChatGPT जैसे AI टूल्स का सही इस्तेमाल आज कंपनियों के लिए बहुत जरूरी हो गया है. इस स्किल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सीखना आसान है और सैलरी पैकेज भी अच्छा मिलता है. जनवरी में कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इस कोर्स को शुरू करते हैं.
AI Tools Making से बनें टेक क्रिएटर
AI Tools Making उन लोगों के लिए है जो कुछ नया बनाना चाहते हैं. इसमें आपको सिखाया जाता है कि कैसे छोटे छोटे AI टूल्स तैयार किए जाएं जो बिजनेस की समस्याएं हल करें. कंपनियां ऐसे लोगों को पसंद करती हैं जो सिर्फ इस्तेमाल ही नहीं बल्कि टूल बना भी सकें. यह स्किल सीखकर आप प्रोडक्ट बेस्ड कंपनियों में काम कर सकते हैं या खुद का स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं.
जनवरी में कोर्स शुरू करने का सबसे बड़ा फायदा
जनवरी में Skill Course शुरू करने का फायदा ये है कि साल के बीच तक आप जॉब रेडी हो जाते हैं. IT सेक्टर में हायरिंग पूरे साल चलती रहती है और स्किल वाले लोगों की कमी हमेशा रहती है. अगर आप अभी सही कोर्स चुन लेते हैं, तो कुछ ही महीनों में अच्छी नौकरी या फ्रीलांस इनकम शुरू हो सकती है. इसलिए देर न करें और जनवरी में ही इन स्किल्स के साथ अपने करियर की नई शुरुआत करें.
यह भी पढ़ें: MBA या PGDM कौन सा मैनेजमेंट कोर्स है बेस्ट? जानें फीस और जॉब ऑप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










