50000 कैदी हों या शरणार्थी छात्र, सबके लिए मसीहा बनी 17 साल की मन्नत, ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज में चयन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Aug 2025 1:36 PM
Success Story of Mannat Samra
Success Story of Mannat Samra: ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज 2025 के लिए टॉप 50 में भारत के 5 छात्रों को चुना गया है. यह पुरस्कार उन्हें दिया जाता है जो पढ़ाई के साथ-साथ दुनिया में बदलाव के लिए भी काम कर रहे हैं. इसमें एक नाम मन्नत समरा का भी है. भारत की 17 वर्षीय मन्नत का नाम दुनियाभर में मशहूर हो रहा है.
Success Story of Mannat Samra: ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज 2025 के टॉप 50 छात्रों में भारत के पांच होनहारों का नाम शामिल हुआ है. इन्हीं में से एक नाम है 17 वर्षीय मन्नत समरा का. यह पुरस्कार उन छात्रों को दिया जाता है जो पढ़ाई के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला रहे हैं. मन्नत समरा का नाम इस लिस्ट में शामिल होना भारत के लिए गर्व की बात है.
Success Story of Mannat Samra: जेल सुधार से जुड़ा काम
मन्नत समरा का मुख्य काम जेल सुधार से जुड़ा हुआ है. उन्होंने 50,000 से अधिक कैदियों की मदद की है. वह पूर्व-कैदियों के लिए भारत का पहला जॉब पोर्टल भी शुरू कर चुकी हैं. उनका प्रोजेक्ट ब्रिज ऐसे बिजनेस को सपोर्ट करता है जिन्हें पूर्व-कैदी चला रहे हैं. यह पहल उन्हें समाज में दोबारा स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है.
शरणार्थी बच्चों की टीचर
मन्नत का योगदान जेलों तक सीमित नहीं है. उन्होंने 100 से ज्यादा शरणार्थी छात्रों के लिए इंग्लिश क्लब शुरू किया है, जिससे उन्हें अंग्रेजी बोलना और समझना आता है. इसके साथ ही वह SAT और IELTS जैसी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करती हैं. उनके कुछ छात्र अब स्टैनफोर्ड जैसी अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटियों में दाखिला पा चुके हैं.
पूर्वोत्तर भारत में रह रहे 10,000 से ज्यादा बर्मी शरणार्थियों को मन्नत ने शिक्षा और पोषण से जुड़ी मदद दी है. उन्होंने SustainaBite नाम से एक सामाजिक स्टार्टअप शुरू किया है. यह स्टार्टअप बीयर बनाने में बचने वाले अनाज से हाई-प्रोटीन आटा तैयार करता है. इस आटे से कमजोर वर्गों को सस्ते और पोषणयुक्त भोजन की सुविधा मिलती है.
पढ़ाई में भी अव्वल
मन्नत समरा सिर्फ सामाजिक काम में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी बेहतरीन रही हैं. उन्होंने जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है. उनकी सोच, मेहनत और समाज के प्रति समर्पण उन्हें भारत की सबसे प्रेरणादायक युवाओं में से एक बनाता है.
यह भी पढ़ें: SSC चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी! कहा- गड़बडियां हुईं, लेकिन ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को नहीं दी जिम्मेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










