SSC चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी! कहा- गड़बडियां हुईं, लेकिन ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को नहीं दी जिम्मेदारी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Aug 2025 8:31 PM
SSC Chairman Statement
SSC Chairman Statement: एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ लाखों की संख्या में छात्र दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसमें छात्रों के साथ शिक्षक भी नजर आए. छात्रों के अनुसार, SSC की परीक्षाओं में तकनीकी गड़बड़ियां बहुत बढ़ गई हैं. इस बीच एसएससी के चेयरमैन एस गोपालकृष्णन का बयान सामने आया है.
SSC Chairman Statement: एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के बाद छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. कहीं सेंटर अचानक बदलने तो कहीं सिस्टम में खराबी होने की शिकायतें लगातार सामने आई हैं. छात्रों का कहना है कि एसएससी की परीक्षाओं में लगातार लापरवाही हो रही है. खासकर सिलेक्शन फेज की परीक्षा की तो 90% छात्रों को जानकारी ही नहीं होती.
SSC Chairman Statement: एसएससी चेयरमैन एस गोपालकृष्णन का बयान
छात्रों और शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के बीच एसएससी के चेयरमैन एस गोपालकृष्णन का बयान सामने आया है. India Today को दिए इंटरव्यू में एस गोपालकृष्णन ने आरोपों खारिज किया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा आयोजित कराने के जिम्मेदारी किसी ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को नहीं दी गई है.
वहीं, एक बयान में उन्होंने यह भी कहा कि कुछ गड़बड़ियां हुई हैं, लेकिन आयोग परीक्षा प्रक्रिया को और बेहतर करने में लगा हुआ है. परीक्षाएं और बेहतर साफ सुथरी बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है.
कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों का प्रदर्शन
SSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को सैकड़ों छात्र और कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों ने प्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों के समर्थन में कई शिक्षक भी पहुचें.
प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए. छात्रों का कहना है कि बार-बार गड़बड़ियों से उनका भविष्य खतरे में पड़ रहा है. हालांकि, इस दौरान छात्रों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस भी देगी गई. वहीं, सरकारी परीक्षा की तैयारी कराने वाली नीतू मैम और अभिनय सर को गिरफ्तार कर लिया गया था.
यह भी पढ़ें: डीयू में एडमिशन की दूसरी लिस्ट के बाद CUTOFF क्या है?
नोट: SSC Chairman के बयान पर ये स्टोरी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










