Shakti Dubey Marksheet: शक्ति दुबे के UPSC टॉपर बनने को किसने बताया गलत, देखें मार्कशीट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Aug 2025 7:30 PM
Shakti Dubey Marksheet
Shakti Dubey Marksheet: यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी हुआ था. प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने ऑल ओवर इंडिया रैंक 1 लाकर टॉपर बनीं थी. UPSC की तरफ से सिविस सर्विस परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी होने के बाद मार्क्स भी जारी किए गए. हालांकि, उनके टॉपर बनने पर सवाल भी उठे थे.
Shakti Dubey Marksheet: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट अप्रैल में जारी किया गया था. इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. उनकी सफलता पर जहां देशभर से बधाइयों का तांता लगा, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर सवाल भी उठे कि क्या 5वीं बार में परीक्षा पास करना टॉपर बनने के लायक है?
रिटायर्ड IPS ने उठाए सवाल
शक्ति दुबे के टॉपर बनने के बाद रिटायर्ड IPS अधिकारी यशोवर्धन झा आजाद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने शक्ति को बधाई दी, लेकिन साथ ही एक गंभीर सवाल भी उठाया. उन्होंने लिखा, “शक्ति दुबे को बधाई, लेकिन 5 प्रयास यानी लगभग 6 साल की मेहनत. क्या हम अपने युवाओं को इतनी लंबी अवधि तक कोचिंग सेंटरों में समय बर्बाद करने पर मजबूर कर रहे हैं?” हालांकि, उन्होंने अपने ट्वीट में शक्ति दुबे की जगह साक्षी दुबे लिखा था.

उन्होंने यह भी कहा कि लाखों छात्र हर साल UPSC परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सिलेक्शन कुछ ही का होता है. ऐसे में युवाओं का बेशकीमती समय और ऊर्जा एक बेहद कठिन और अनिश्चित प्रतियोगिता में खर्च हो रही है. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की बात भी कही. बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी यशोवर्धन झा आजाद साल 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
Shakti Dubey Marksheet: शक्ति दुबे की मार्कशीट

शक्ति दुबे को यूपीएससी सिविल सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 176.18 मार्क्स प्राप्त हुए थे. उन्हें पेपर 1 में 100.35 मार्क्स और पेपर 2 में 75.83 मार्क्स प्राप्त हुए. वहीं, फाइनल रिजल्ट की बात करें तो उन्हें 1043 मार्क्स प्राप्त हुआ था. इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 843 मार्क्स और पर्सनल इंटरव्यू में 200 मार्क्स प्राप्त हुए थे.
ये भी पढ़ें: पापा मैं IAS बनकर रहूंगी… और बिहार की बेटी ने दो बार UPSC में गाड़ दिया झंडा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










