कुत्ता नहलाओ, बिल्ली सजाओ और करोड़ों कमाओ, सचिन की बहु का बेजोड़ बिजनेस, रखती हैं ये डिग्री

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

Saaniya Chandhok Degree

Saaniya Chandhok Degree: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का परिवार एक बार फिर चर्चा में है. वजह है सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई. उभरते क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने 25 साल की उम्र में उद्योगपति रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई की है. आइए जानते हैं कि सानिया चंडोक क्या करती हैं और उन्होंने कहां से पढ़ाई की हैं.

विज्ञापन

Saaniya Chandhok Degree: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं. चर्चा है कि उन्होंने मुंबई के एक बड़े कारोबारी परिवार की लड़की सानिया चंदोक (Saaniya Chandhok) से सगाई कर ली है. हालांकि इस बारे में तेंदुलकर और चंदोक परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की बातें खूब हो रही हैं.

Who is Saaniya Chandhok: कौन हैं सानिया चंदोक

सानिया चंदोक एक अमीर और मशहूर बिजनेस फैमिली से हैं. वे जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं. रवि घई का होटल और फूड बिजनेस काफी बड़ा है, जिसमें इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे ब्रांड शामिल हैं.

सानिया खुद भी बिजनेस करती हैं. वे मुंबई में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर नाम का पालतू जानवरों की देखभाल और सामान बेचने वाला बिजनेस चलाती हैं. यह दुकान खास तौर पर प्रीमियम और अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है. आसान भाषा में कहे तो वो कुत्ते बिल्लियों को सजाने संभालने का काम करती हैं.

Saaniya Chandhok Degree: कहां से की हैं पढ़ाई?

सानिया ने अपनी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से पूरी की है. इसके अलावा उन्होंने वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस (WVS) से वेटरनरी टेक्नीशियन का कोर्स भी किया है. इसका मतलब है कि उन्हें जानवरों की देखभाल और इलाज के बारे में भी अच्छी जानकारी है. उनका यह कदम दिखाता है कि उन्हें जानवरों से कितना प्यार है और उनके भले के लिए वह कितना काम करना चाहती हैं.

सानिया और अर्जुन की मुलाकात सिर्फ अभी की नहीं है. दरअसल, वे अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की भी अच्छी दोस्त हैं. कई बार दोनों को पार्टी और इवेंट्स में साथ देखा गया है. यही वजह है कि उनकी दोस्ती के चलते सानिया का तेंदुलकर परिवार से रिश्ता और गहरा हुआ. हाल ही में अर्जुन और सानिया को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे लोगों को उनके रिश्ते पर यकीन हो गया है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू Sania Chandok, लंदन से हुई है पढ़ाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola