Roman Saini Success Story: कौन हैं रोमन सैनी? डॉक्टर और IAS जैसा रॉयल करियर छोड़कर कर रहे हैं ये काम, है करोड़ों की कमाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Jul 2025 3:17 PM
Roman Saini Success Story
Roman Saini Success Story: रोमन सैनी आज एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें देशभर में लोग जानते हैं. उन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में नीट परीक्षा पास कर ली. इसके बाद यूपीएससी भी क्रैक किया और आईएएस बन गए. लेकिन उनकी जरनी यहीं खत्म नहीं हुई, आज वे करोड़ों की कमाई कर रहे हैं.
Roman Saini Success Story: ऐसा कहते हैं कि कुछ लोग जिस चीज को छूते हैं उसे सोना कर देते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है राजस्थान के रोमन की. रोमन सैनी जो आज एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने NEET, UPSC जैसी कई बड़ी परीक्षाएं चुटकी में पास कर ली. लेकिन उनका सपना कुछ और ही था. वे देश की तस्वीर बदलना चाहते थे और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव लाना चाहते थे. आइए, जानते हैं उनकी सफलता की कहानी–
Roman Saini Success Story: 16 साल की उम्र में नीट में सफलता
रोमन सैनी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. उनके पिता इंजीनियर हैं और उनकी मां हाउस वाइफ. रोमन बचपन से ही पढ़ने में अच्छे थे. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में देश की कठिन परीक्षाओं में से एक NEET UG में सफलता हासिल कर ली. इसके बाद देश के बेस्ट मेडिकल कॉलेज AIIMS में दाखिला लिया. मेडिकल की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने 6 महीने के लिए नेशनल डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर में काम किया.
Roman Saini UPSC: देश में बदलाव लाने के लिए बने आईएएस
डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों का इलाज किया. मेडिकल के क्षेत्र में जाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि देश में बड़े स्तर पर बदलाव की जरूरत है. ऐसे में उन्होंने सिविल सेवा के क्षेत्र में जाने का मन बनाया. सिर्फ 22 साल की उम्र में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल की और 2014 में IAS अफसर बने। उनकी पोस्टिंग मध्य प्रदेश में हुई।
Roman Saini Success Story: 8 महीने में दिया पद से इस्तीफा
रोमन सैनी ने मध्य प्रदेश में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर काम किया. इस दौरान उनके मन में बार-बार एजुकेशन सिस्टम को लेकर सवाल उठते रहे. वर्ष 2016 में अपनी पोस्टिंग से महज 8 महीने बाद उन्होंने IAS के पद से इस्तीफा दे दिया. रोमन के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया. सब हैरान थे. लेकिन रोमन ने किसी बड़े मकसद के तहत ये कदम उठाया था.
Roman Saini Net Worth: करोड़ों में है कमाई
आईएएस के पद से इस्तीफा देने के बाद रोमन ने अपने दोस्त गौरव मुंजाल और हेमेश सिंह के साथ मिलकर Unacademy की शुरुआत की. हर बच्चे को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से रोमन ने अनअकैडमी की स्थापना की थी. शुरुआत में ये एक यूट्यूब चैनल था, जहां फ्री में बच्चों को वीडियो मिलते थे. धीरे धीरे ये एक चेन बनता गया, जहां लाइव क्लासेज और कई भाषाओं में पढ़ाई की सुविधा है. मिली जानकारी के अनुसार, आज इस कंपनी की नेट वैल्यू 26,000 रुपये करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें- Navy Success Story: आसमान में गूंजेगी शेरनी बेटी की दहाड़, आस्था बनीं नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










