IAS Success Story: कम उम्र में बड़ी सफलता! पहले BTech फिर JNU से की पढ़ाई, दूसरे प्रयास में बने आईएएस
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Jul 2025 2:14 PM
IAS Success Story Prateek Jain
IAS Success Story: आईएएस प्रतीक जैन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. चर्चा का कारण हैं उनके काम करने का खास अंदाज. उनकी एकैडमिक जरनी भी काफी दिलचस्प रही है. उन्होंने JNU जैसे संस्थान से पढ़ाई की है और अजमेर के रहने वाले हैं. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी
IAS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा ऐसे कठिन परीक्षा है, जिसमें पास करने के लिए न सिर्फ मेहनत और लगन की जरूरत होती है बल्कि दृढ़ संकल्प चाहिए। कई लोग हैं जो पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर लेते हैं. वहीं कुछ लोग सालों तक मेहनत करते रहते हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती. लेकिन आखिरकार जीत उनकी ही होती है जो हार नहीं मानते. कुछ ऐसी ही कहानी है आईएएस प्रतीक जैन की.
IAS Success Story: राजस्थान के रहने वाले हैं प्रतीक जैन
प्रतीक जैन (Prateek Jain) मूल रूप से राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अजमेर के सेंट स्टीफेंस स्कूल से पढ़ाई की है. साथ ही उन्होंने BITS Pilani से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और बायोलॉजिकल साइंस में डिग्री हासिल की है. इसके बाद 2020 में JNU से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की.
IAS Success Story: पहले प्रयास में प्रीलिम्स में हुए पास
प्रतीक जैन ने वर्ष 2016 में यूपीएससी का पहला अटेंप्ट दिया था. वे प्रीलिम्स में तो पास हो गए लेकिन फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाए. इसके बाद उन्होंने उसी साल IFoS (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) की परीक्षा दी और AIR 3 रैंक हासिल किया. लेकिन प्रतीक को आईएएस ही बनना था. ऐसे में उन्होंने वर्ष 2017 में एक बार फिर यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) दी और 86 रैंक के साथ सफलता हासिल कर ली.
IAS Prateek Jain Posting: इन जगहों पर रही पोस्टिंग
LBSNAA में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग हरिद्वार में मिली. इसके बाद वे नैनिताल में डिप्टी कलेक्टर रहे. फिर हरिद्वारा में CDO का पद मिला. वहीं हाल ही में उन्हें रुद्रप्रयाग का डीएम बनाया गया है. प्रतीक ने बहुत ही कम उम्र में पहले आईएएस निकाली और अब डीएम भी बन गए हैं. वर्ष 2025 तक उनकी उम्र 32 वर्ष है.
Prateek Jain Viral: केदारनाथ पैदल यात्रा को लेकर आए चर्चा में
प्रतीक जैन को जब डीएम का पद मिला तो वे सबसे पहले केदारनाथ पैदल मार्ग का जायजा लेने पहुंचे. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने आम श्रद्धालुओं की तरह पैदल चलकर इस मार्ग का जायजा लिया. यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की. ऐसा करके वे इंटरनेट पर छा गए हैं. लोग उनके काम करने के इस अंदाज को खास पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- MBA Course Admission: अब CAT से नहीं CUET से भी ले सकते हैं एमबीए में दाखिला, जान लें नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










