ePaper

Rajasthan CET 2024: नोटिफिकेशन जारी, जानें कब होगी परीक्षा और कैसे कर सकते हैं आवेदन

Updated at : 30 Aug 2024 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan CET 2024 notification released

Rajasthan CET 2024 notification released

Rajasthan CET 2024: राजस्थान CET 2024 सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. 12वीं पास सभी अभ्यर्थी 2 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं और इसकी अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है.

विज्ञापन

Rajasthan CET 2024: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी rsmssb.rajasthan.gov.in पर अधिसूचना जारी कर दी है. जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, वे 2 सितंबर 2024 से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. RSMSSB द्वारा 1 अक्टूबर 2024 को आवेदन लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा.

आपको बता दें कि यह चयन परीक्षा राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा, राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा और राजस्थान सचिवालय मंत्रालयिक सेवा सहित कई विभागों में वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, क्लर्क ग्रेड- II, कनिष्ठ सहायक, जमादार ग्रेड- II, कांस्टेबल आदि पदों के लिए आयोजित की जा रही है.

राजस्थान CET 2024 परीक्षा कब होगी

राजस्थान CET 2024 परीक्षा 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. कृपया ध्यान दें कि उम्मीदवार 1 अक्टूबर रात 12 बजे से पहले अपना पंजीकरण करा लें. RSMSSB किसी भी अभ्यर्थी को डाक या किसी अन्य माध्यम से परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा.

Rajasthan CET 2024: आवेदन शुल्क क्या है

सामान्य और ओबीसी/एक्सपी (क्रीमी लेयर) के लिए 600 रुपये, राजस्थान के ओबीसी-एनसीएल/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये और राजस्थान के सभी विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों/एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये.

Rajasthan CET 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.

दूसरे चरण में ‘न्यूज नोटिफिकेशन’ टैब पर क्लिक करें.

तीसरे चरण में उम्मीदवार राजस्थान CET आवेदन लिंक पर क्लिक करें.

चौथे चरण में अपना विवरण दर्ज करें और फोटोग्राफ, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हस्ताक्षर आदि सहित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

अंतिम चरण में ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें.

पढ़ें: घूमने के है शौकीन तो आपको यूपी सरकार से मिलेंगे 40 हजार प्रति माह

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola