MBBS नहीं तो क्या? इन कोर्सेज के जरिए मेडिकल फील्ड में बना सकते हैं शानदार करियर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Jun 2026 5:20 PM

विज्ञापन

नर्स सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

Medical Courses After 12th: अगर आप मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं. लेकिन MBBS में एडमिशन नहीं मिला है तो आपके पास कई अन्य ऑप्शन भी हैं.

विज्ञापन

Medical Courses After 12th: मेडिकल फील्ड में करियर बनाने का सपना देखने वाले ज्यादातर छात्रों की पहली पसंद MBBS होती है. हालांकि, सीमित सीटों और टफ कंप्टीशन के कारण कई छात्रों को MBBS कोर्स में एडमिशन नहीं मिल पाता है. हालांकि, परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप कई अन्य कोर्स करके भी इस फील्ड से जुड़े रह सकते हैं.

1. BDS (Bachelor of Dental Surgery)

यदि आपका रुचि दांतों और ओरल हेल्थ से जुड़ी चिकित्सा में है, तो BDS एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह कोर्स पूरा करने के बाद छात्र डेंटिस्ट के रूप में करियर बना सकते हैं या आगे स्पेशलाइज कोर्स कर सकते हैं.

2. BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery)

आयुर्वेद के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए BAMS एक लोकप्रिय ऑप्शन है. इस कोर्स में पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति और आधुनिक चिकित्सा के कुछ पहलुओं की पढ़ाई कराई जाती है.

3. BHMS (Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery)

होम्योपैथिक चिकित्सा में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए BHMS उपयुक्त कोर्स है. कोर्स पूरा करने के बाद छात्र होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में कार्य कर सकते हैं.

4. BPT (Bachelor of Physiotherapy)

फिजियोथेरेपी आज स्वास्थ्य क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है. खेल चोट, सर्जरी के बाद रिकवरी और शारीरिक पुनर्वास में फिजियोथेरेपिस्ट की बड़ी भूमिका होती है. इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं.

5. BSc Nursing

नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाती है. B.Sc Nursing करने के बाद छात्र अस्पतालों, क्लीनिकों, हेल्थकेयर संस्थानों और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में करियर बना सकते हैं.

6. BPharm (Bachelor of Pharmacy)

दवा निर्माण, रिसर्च और फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए B.Pharm एक अच्छा विकल्प है. इस कोर्स के बाद छात्र फार्मासिस्ट, ड्रग इंस्पेक्टर या फार्मा कंपनियों में विभिन्न पदों पर काम कर सकते हैं.

7. Bachelor of Occupational Therapy (BOT)

यह कोर्स उन मरीजों की सहायता से जुड़ा है जो चोट, बीमारी या किसी शारीरिक समस्या के कारण दैनिक गतिविधियां करने में कठिनाई महसूस करते हैं. Occupational Therapists की मांग अस्पतालों और पुनर्वास केंद्रों में बढ़ रही है.

8. BMLT (Bachelor in Medical Laboratory Technology)

मेडिकल जांच और डायग्नोस्टिक सेवाओं में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए BMLT एक अच्छा विकल्प है. लैब टेक्नोलॉजिस्ट विभिन्न मेडिकल टेस्ट और रिपोर्ट तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

9. BSc Radiology and Imaging Technology

इस कोर्स में एक्स-रे, MRI, CT Scan और अन्य मेडिकल इमेजिंग टेक्निक की पढ़ाई कराई जाती है. अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों में इस क्षेत्र के प्रोफेशनल्स की मांग रहती है.

10. BSc Operation Theatre Technology

ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी के दौरान टूल्स और टेक्निकल प्रोसेस का मैनेजमेंट करने वाले एक्सपर्ट को तैयार करने के लिए यह कोर्स कराया जाता है. हेल्थकेयर सेक्टर में इसकी भी अच्छी मांग है.

मेडिकल क्षेत्र में अवसरों की कमी नहीं

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने के साथ-साथ डॉक्टरों के अलावा पैरामेडिकल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी और मेडिकल टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोफेशनल की जरूरत भी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में MBBS के अलावा ये कोर्स भी छात्रों को मेडिकल क्षेत्र में स्थिर और सम्मानजनक करियर बनाने का अवसर प्रदान करते हैं.

यह भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam में होगा 195 मिनट का पेपर, रफ वर्क के लिए एक्सट्रा पेपर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola