JPSC Success Story: हिम्मत ने थामा कलम, एक हाथ से लिखी जीत की दास्तान, विष्णु मुंडा को जेपीएससी रैंक 282

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

JPSC Success Story of Vishnu Munda

JPSC Success Story: झारखंड स्टेट सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही विष्णु मुंडा का नाम हर तरफ चर्चा में है. इस परीक्षा में कुल 343 कैंडिडेट्स को सफलता हासिल हुई है. झारखंड के युवा विष्णु मुंडा शारीरिक रूप से रूप से दिव्यांग हैं. उनका एक हाथ नहीं है उन्होंने कभी भी इस कमी को अपनी कमजोरी नहीं दी.

विज्ञापन

JPSC Success Story: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा 2025 के परिणामों में एक नाम जो सबसे अधिक चर्चा में रहा वो है विष्णु मुंडा का. विष्णु ने 282वीं रैंक हासिल कर झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) में अपना स्थान पक्का किया है. यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं, बल्कि जज़्बे, संघर्ष और आत्मविश्वास से लिखी गई सच्ची प्रेरणा की कहानी है.

विष्णु मुंडा बचपन से ही शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं. उनका एक हाथ नहीं है, लेकिन उन्होंने कभी भी इस कमी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. विष्णु ने यह साबित कर दिया कि शारीरिक कमी मानसिक शक्ति को नहीं रोक सकती.

JPSC Success Story: आदिवासी समुदाय से नाता

विष्णु का जीवन आर्थिक तंगी और सामाजिक पिछड़ेपन से भरा हुआ था. वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ JPSC की तैयारी की और अपने दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की. उन्होंने किताबों से दोस्ती की और हर चुनौती को अवसर में बदला.

पिता गेस्ट हाउस में गार्ड

विष्णु मुंडा के पिता एक गेस्ट हाउस में गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं. विष्णु ने तमाम संसाधनों की कमी के बावजूद अपने सपनों को मरने नहीं दिया. विष्णु ने इससे पहले भी JPSC परीक्षा दी थी, लेकिन उस बार वे मेन्स परीक्षा पास नहीं कर सके थे.

अपने दूसरे प्रयास में विष्णु ने शानदार सफलता हासिल की. उन्होंने JPSC परीक्षा में 282वीं रैंक प्राप्त कर JAS पद हासिल किया. बता दें कि इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था. इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया साल 2023 में शुरू हुई थी. अब इसका फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है.

यह भी पढ़ें: झारखंड सिविल सर्विस में 342 पास, आशीष अक्षत को रैंक 1, टॉप 10 में दो लड़कियां, देखें टॉपर्स लिस्ट

यह भी पढ़ें: मिठाई खरीदने के नहीं थे पैसे तो चीनी से मनाया जश्न, पहाड़िया समुदाय की बेटी ने JPSC में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola