अच्छी रैंक पर भी क्यों नहीं मिलता मनपसंद कॉलेज? समझें JoSAA Seat Allotment का पूरा खेल

Published by : Smita Dey Updated At : 04 Jun 2026 3:57 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

JoSAA Seat Allotment Process: JEE Advanced रिजल्ट के बाद JoSAA Counseling 2026 शुरू हो चुकी है. जानें JoSAA Seat Allotment का पूरा प्रोसेस और Freeze, Float, Slide का सही मतलब.

विज्ञापन

JoSAA Seat Allotment Process: JEE Advanced का रिजल्ट जारी हो चुका है. साथ ही JoSAA काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. एडमिशन के समय सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन अगर किसी चीज को लेकर होता है, तो वह है सीट अलॉटमेंट प्रोसेस. अच्छी रैंक होने के बाद भी पसंद का कॉलेज क्यों नहीं मिल पाता है या कम रैंक वाले को कभी-कभी बेहतर सीट कैसे मिल जाती है. अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो समझते हैं सीट अलॉटमेंट (JoSAA Seat Allotment Process) का पूरा प्रोसेस. 

Seat Allotment क्या है?

सीट अलॉटमेंट का मतलब है कि काउंसलिंग के दौरान आपको आपकी रैंक, कैटेगरी, पसंद (Choice Filling) और सीट उपलब्धता के हिसाब से कॉलेज और ब्रांच दी जाती है. यानी सिर्फ अच्छी रैंक होने से काम नहीं चलता, आपने कौन-कौन से कॉलेज और ब्रांच चुने हैं, इसका भी बड़ा रोल होता है. 

JoSAA Seat Allotment Process: सीट अलॉटमेंट किन चीजों पर निर्भर करता है?

1. आपकी रैंक सबसे जरूरी 

सबसे पहला और बड़ा फैक्टर आपकी रैंक होती है. जिसकी रैंक बेहतर होती है, उसे पहले सीट चुनने का मौका मिलता है. अगर किसी कॉलेज में 50 सीटें हैं और आपकी रैंक ऊपर है तो सीट मिलने का चांस ज्यादा रहेगा. लेकिन अगर रैंक पीछे है, तो हो सकता है सीट पहले ही भर जाए. इसलिए कटऑफ और पिछली साल की रैंक देखना जरूरी होता है. 

2. Choice Filling का खेल

बहुत सारे स्टूडेंट्स चॉइस फिलिंग में गलती कर देते हैं. वे सिर्फ बड़े कॉलेज भर देते हैं और बैकअप ऑप्शन नहीं रखते. अगर आपने सिर्फ टॉप IIT या NIT भरे हैं और आपकी रैंक थोड़ी कम है, तो सीट मिलने में दिक्कत हो सकती है. 

3. कैटेगरी रिजर्वेशन का असर

सीट अलॉटमेंट में कैटेगरी भी अहम रोल निभाती है. जनरल, OBC, EWS, SC, ST और PwD जैसी कैटेगरी के हिसाब से सीटें अलग-अलग रिजर्व रहती हैं. कई बार समान रैंक होने पर अलग कैटेगरी के छात्रों को अलग कॉलेज या ब्रांच मिल सकती है. इसलिए अपनी कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ देखना जरूरी है. 

4. Seat Availability का पूरा मामला

अगर किसी कॉलेज या ब्रांच की सीटें जल्दी भर गईं, तो बाद में आने वाले स्टूडेंट्स को वह ऑप्शन नहीं मिलेगा. उदाहरण के लिए Computer Science जैसी ब्रांच की डिमांड ज्यादा रहती है, इसलिए इसकी सीटें जल्दी भर जाती हैं. वहीं कुछ कम डिमांड वाली ब्रांच में बाद तक सीटें बच सकती हैं. 

JoSAA Seat Allotment Process: राउंड-वाइज काउंसलिंग में कैसे बदलती है किस्मत?

JoSAA काउंसलिंग कई राउंड्स में आयोजित की जाती है. पहले राउंड में सीट मिलने के बाद कई छात्र फीस नहीं भरते, या आईआईटी छोड़कर एनआईटी चले जाते हैं. इस वजह से अगले राउंड में सीटें खाली हो जाती हैं और नीचे की रैंक वाले छात्रों को अपग्रेडेशन का मौका मिलता है. इसलिए धैर्य रखें और आखिरी राउंड तक काउंसलिंग में बने रहें.

JoSAA Seat Allotment Process: Freeze, Float और Slide को समझना जरूरी

विकल्प इसका आसान मतलब आपको कब चुनना चाहिए
Freeze (फ्रीज)मिली हुई सीट से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उसे लॉक करना चाहते हैं. जब आपको आपका मनपसंद कॉलेज और पसंदीदा ब्रांच दोनों मिल चुके हों.
Float (फ्लोट)मिली हुई सीट सुरक्षित रहेगी, लेकिन आप अगले राउंड में किसी भी बेहतर कॉलेज या ब्रांच के लिए अपग्रेड चाहते हैं. जब आप कॉलेज और ब्रांच दोनों को अपग्रेड करने के लिए तैयार हों.
Slide (स्लाइड)आपको कॉलेज वही रखना है, लेकिन अगले राउंड में अगर उसी कॉलेज में कोई बेहतर ब्रांच मिलती है, तो आप उसे लेना चाहते हैं. जब आपको कॉलेज तो पसंद है, लेकिन आप सिर्फ उसकी बेहतर ब्रांच (जैसे मैकेनिकल से सीएसई) चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: IIT या NIT? JoSAA काउंसलिंग में सिर्फ ब्रांड नहीं, इन 5 बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola