मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने वाली लेडी IPS, 20 साल में 40 ट्रांसफर, नाम से ही कांपते हैं अपराधी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Aug 2025 11:00 AM

विज्ञापन

IPS Arrested CM (Photo Credit IG)

IPS Arrested CM: सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्रों को सीनियर आईएएस या आईपीएस के कामों के बारे में भी करीब से जानना जरूरी है. आईपीएस का पावर कितना होता है यह जानना है तो आपको IPS डी रूपा की कहानी जरूर पढ़नी चाहिए. उनका नाम देश की सबसे कड़क IPS अधिकारियों में शामिल है. उन्होंने मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

IPS Arrested CM: भारत में कई ऐसे अधिकारी हैं जो अपने ईमानदार और निडर फैसलों के लिए जाने जाते हैं. इन्हीं में से एक हैं आईपीएस डी रूपा. उन्होंने अपने काम से कई बार देश का ध्यान खींचा है. सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार (IPS Arrested CM) कर सभी को हैरान कर दिया था. आइए उनके सफलता और IPS करियर पर एक नजर डालते हैं.

Who is IPS D Roopa: कौन हैं आईपीएस डी रूपा?

आईपीएस डी रूपा मूलरूप से कर्नाटक की रहने वाली डी रूपा ने अपनी पढ़ाई कर्नाटक में की. उन्होंने कुवेम्पु यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और पढ़ाई में इतनी अच्छी थीं कि उन्हें गोल्ड मेडल मिला. इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की.

सिविल सर्विस की परीक्षा क्रैक

कॉलेज खत्म होते ही डी रूपा ने सिविल सर्विस की परीक्षा दी. साल 2000 में UPSC की परीक्षा में उन्होंने 43वीं रैंक हासिल की. फिर उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग ली, जिसमें उन्हें पांचवीं रैंक मिली. आईपीएस बनने के बाद रूपा को देश के कई हिस्सों में काम करने का मौका मिला.

Ips d roopa

40 बार ट्रांसफर

आईपीएस डी रूपा करियर को करीब से देखें तो उन्होंने कई उतार चढ़ाव देखे हैं. उन्होंने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में ड्यूटी की. 20 साल के करियर में उनका लगभग 40 बार ट्रांसफर हुआ. इसका मतलब है कि उन्होंने हमेशा बिना किसी डर के ईमानदारी से काम किया.

IPS Arrested CM: मुख्यमंत्री को किया गिरफ्तार

IPS Officer डी रूपा सबसे ज्यादा इस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया था. साल 2007 में उन्होंने मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री उमा भारती को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी कोर्ट के आदेश पर की गई थी. एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना आसान नहीं होता, लेकिन डी रूपा ने अपना फर्ज निभाया और कानून का पालन किया.

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

डी रूपा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने अनुभव, तस्वीरें और बातें लोगों से शेयर करती हैं. इससे कई युवा सिविल सर्विस के लिए प्रेरित होते हैं. उनकी बहन रोहिणी दिवाकर भी एक सरकारी अफसर हैं और इनकम टैक्स विभाग में जॉइंट कमिश्नर हैं. डी रूपा ने कुछ विज्ञापनों के लिए मॉडलिंग भी की है.

यह भी पढ़ें: लड़की बनकर की मीठी बातें, मिलने बुलाया और दबोच लिया, यंग IPS का फिल्मी स्टाइल ऑपरेशन

नोट: आईपीएस डी रूपा की जर्नी UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों को शिक्षा और ट्रेनिंग के उद्देश्य से तैयार की गई है. आर्टिकल में दी गई जानकारी IPS D Roopa के इंटरव्यू से ली गई है.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola