बिना कोडिंग AI सीखनी है? IIT Madras दे रहा है 6 फ्री कोर्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Jan 2026 7:15 AM

विज्ञापन

IIT Madras Free AI Course (Image: X)

IIT Madras Free AI Course: देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर डर और उलझन दोनों रहती है. बहुत से लोग सोचते हैं कि AI सीखने के लिए कोडिंग आनी जरूरी है या फिर टेक्निकल बैकग्राउंड होना चाहिए. लेकिन आईआईटी मद्रास की पहल ‘सभी के लिए एआई’ इस सोच को पूरी तरह बदल देती है.

विज्ञापन

IIT Madras Free AI Course: आज के समय में हर जगह AI का नाम सुनाई देता है. मोबाइल से लेकर ऑफिस तक AI का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है. लेकिन बहुत से लोग सोचते हैं कि AI सीखना बहुत मुश्किल है और इसके लिए कोडिंग आनी जरूरी है. IIT Madras की सभी के लिए एआई पहल इसी सोच को बदलने के लिए शुरू की गई है. इस प्रोग्राम का मकसद है कि आम लोग भी आसान भाषा में AI को समझ सकें. खास बात यह है कि ये कोर्स अब पूरी तरह हिंदी में उपलब्ध हैं.

IIT Madras Free AI Course: 6 फ्री कोर्स हिंदी में

आईआईटी मद्रास के सभी के लिए एआई प्रोग्राम के तहत कुल 6 फ्री कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं. इनमें AI for Educators, AI in Physics, AI in Chemistry, AI in Accounting, Cricket Analytics with AI और AI ML Using Python शामिल हैं.

IIT Madras ने शेयर की कोर्स डिटेल्स

आईआईटी मद्रास के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म SWAYAM Plus ने इस पहल को संभव बनाया है. अब देश के किसी भी कोने से लोग अपनी पसंदीदा भाषा हिंदी में AI सीख सकते हैं. इससे उन लोगों को भी फायदा मिलेगा जो इंग्लिश की वजह से ऑनलाइन कोर्स करने से डरते हैं.

IIT Madras AI Course Registration Here

कोर्स में क्या मिलेगा?

ये सभी कोर्स आईआईटी मद्रास इकोसिस्टम के अनुभवी एक्सपर्ट्स द्वारा डिजाइन किए गए हैं. इनमें रियल डेटा, केस स्टडी और प्रैक्टिकल के जरिए पढ़ाया जाता है. इससे न सिर्फ AI की बुनियादी समझ बनती है, बल्कि यह भी पता चलता है कि असल जिंदगी में AI का इस्तेमाल कैसे होता है.

इन सभी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन अभी खुले हुए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 26 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए SWAYAM Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. अगर किसी को कोर्स से जुड़ा सवाल पूछना हो या कॉलबैक चाहिए, तो pmu-sp@swayam2.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IIT Delhi का Gen Z पोस्ट ऑफिस, देखकर कहेंगे Wow 

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola