मोबाइल कंपनी में Testing Engineer की बंपर कमाई, जानें करियर का रोडमैप
Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Dec 2025 7:03 AM
Testing Engineer की AI Generated सांकेतिक फोटो
How to Become Testing Engineer: मोबाइल इंडस्ट्री लगातार बढ़ रही है और हर महीने नए मॉडल लांच हो रहे हैं. ऐसे में Testing Engineer की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. इसी वजह से इस प्रोफाइल में कमाई भी झप्पड़ फाड़ हो रही है और करियर का दायरा भी तेजी से बढ़ रहा है.
How to Become Testing Engineer: अगर आपको मोबाइल फोन, गैजेट्स और टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है तो Testing Engineer की नौकरी आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकती है. आज हर मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में Testing Engineer की डिमांड बढ़ती जा रही है क्योंकि कंपनियां चाहती हैं कि बाजार में जाने से पहले उनका हर मॉडल परफेक्ट तरीके से टेस्ट हो जाए.
Testing Engineer क्या करता है?
Testing Engineer का काम मोबाइल को हर लेवल पर चेक करना होता है. मतलब फोन की स्क्रीन, कैमरा, बैटरी, नेटवर्क, स्पीकर, सॉफ्टवेयर सबकुछ टेस्ट करना पड़ता है. ये लोग यह देखते हैं कि फोन में कोई गलती तो नहीं. कोई फीचर ठीक से काम नहीं कर रहा या यूजर को कुछ परेशानी आ सकती है. मोबाइल लांच होने से पहले आखिरी मुहर इसी टीम की लगती है.
कौन बन सकता है Testing Engineer?
इस प्रोफाइल में आने के लिए बहुत भारी डिग्री की जरूरत नहीं होती. अगर आपने BTech in Electronics, IT, Electrical, ECE या Mechanical किया है तो आसानी से इसमें एंट्री मिल सकती है. इसके अलावा Diploma in Electronics या Mobile Technology वाले भी इस क्षेत्र में आते हैं. कई मोबाइल कंपनियां फ्रेशर्स को ट्रेनिंग भी देती हैं, इसलिए अगर आपके पास बेसिक टेक्निकल स्किल है तो नौकरी पाना मुश्किल नहीं होता.
सैलरी और करियर ग्रोथ
सैलरी के मामले में यह प्रोफाइल काफी आकर्षक है. फ्रेशर्स को 18 हजार से 28 हजार महीना शुरू में मिल जाता है. जैसे ही दो से तीन साल का अनुभव हो जाता है, सैलरी बढ़कर 35 हजार से 60 हजार तक आराम से चली जाती है. बड़े ब्रांड्स जैसे Samsung, Xiaomi, Vivo, Oppo और Apple के सप्लायर्स में सैलरी और भी ज्यादा होती है. वहीं इंटरनेशनल कंपनियों में यह कमाई और भी तेजी से बढ़ती है.
करियर ग्रोथ की बात करें तो Testing Engineer के लिए आगे कई रास्ते खुल जाते हैं. अनुभव बढ़ने पर आप Senior Testing Engineer, Quality Assurance Engineer, R&D Engineer, Product Validation Engineer या Testing Team Leader जैसे पदों तक पहुंच सकते हैं. हर लेवल पर सैलरी और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ती जाती हैं.
यह भी पढ़ें: BTech IT या Automobile, आपके करियर की असली चाबी किस ब्रांच में?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










