सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग, एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी

Updated at : 10 Mar 2026 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi launches HPV vaccination drive

पीएम मोदी, फोटो एक्स

Cervical Cancer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस’ (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की शुरुआत 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर से की. उन्होंने इस अभियान को देश की नारीशक्ति को सशक्त करने की दिशा में अहम कदम करार दिया.

विज्ञापन

Cervical Cancer: प्रधानमंत्री ने कायड़ विश्रामस्थली में बने टीकाकरण स्थल से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. उन्होंने नौ से 14 वर्ष की पांच बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाए जाने के बाद उनसे संवाद भी किया था.

नारीशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने कहा था- वीरांगनाओं की इस धरती से मुझे देशभर की बेटियों के लिए एक अहम अभियान शुरू करने का अवसर मिला. अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ. ये अभियान देश की नारीशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम है.

14 वर्ष की आयु की सभी लड़कियों को गार्डासिल 4 टीके की एक खुराक दी जाएगी

गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर देश के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी बड़ी समस्या बन गई है. यह एचपीवी के कारण होता है और यह एकमात्र ऐसा कैंसर है जिसे टीके द्वारा रोका जा सकता है. देश भर में 14 वर्ष की आयु की सभी लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गार्डासिल 4 टीके की एक खुराक दी जाएगी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola