ePaper

JEE में आए कम स्कोर, इन कोर्स को चुने, बदल जाएगी किस्मत

Updated at : 10 Mar 2026 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
Career Option Without JEE NEET

Career Option Without JEE NEET: पढ़ते हुए स्टूडेंट की फोटो (Freepik)

Career Option Without JEE: हाल में ही जेईई सेशन 1 एग्जाम कंडक्ट कराया गया था. इसमें कई स्टूडेंट्स को सफलता नहीं मिली है. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स का सिलेक्शन नही हो पाया है, उनके लिए JEE के अलावा भी कई करियर ऑप्शन होते हैं.

विज्ञापन

Career Option Without JEE: देशभर में हाल ही में JEE एग्जाम आयोजित हुई है. सेशन 1 का रिजल्ट भी आ चुका है. अप्रैल में दूसरे सेशन की परीक्षा होने वाली है. JEE Main जैसे परीक्षा में कॉम्पिटिशन इतनी ज्यादा होती है कि सभी कैंडिडेट्स को सफलता नहीं मिल पाती. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स का सिलेक्शन नहीं हो पाया है, वे अक्सर अपने करियर को लेकर स्ट्रेस में आ जाते हैं.

इंजीनियरिंग के अलावा भी कई ऐसे फील्ड हैं, जहां छात्र अपनी रुचि और मेहनत के दम पर एक शानदार करियर बना सकते हैं. सही जानकारी और सही दिशा मिल जाए तो JEE के बिना भी सफलता की राह खुल सकती है. आइए जानते हैं कि जेईई के (Career Option Without JEE) अलावा करियर के क्या ऑप्शन होते हैं. 

Career Option Without JEE: करें ये शानदार कोर्स

1. मैनेजमेंट और बिजनेस

12वीं के बाद स्टूडेंट्स BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) कर सकते हैं. इसके बाद MBA करके कॉर्पोरेट सेक्टर में अच्छी नौकरी मिल सकती है. मार्केटिंग, HR, फाइनेंस और बिजनेस एनालिटिक्स जैसे सेक्टर  में करियर की काफी संभावनाएं हैं. 

2. लॉ कोर्स

अगर किसी छात्र की रुचि कानून और न्याय व्यवस्था (Judicial System) में है, तो वह 12वीं के बाद BA LLB या BBA LLB जैसे कोर्स कर सकता है. इसके बाद जज, लीगल एडवाइजर या कॉर्पोरेट लॉयर के रूप में करियर बनाया जा सकता है. 

3. डिजाइन और क्रिएटिव फील्ड

आज के समय में डिजाइन से जुड़े करियर भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं. स्टूडेंट्स फैशन डिजाइन, ग्राफिक डिजाइन, इंटीरियर डिजाइन या एनीमेशन जैसे कोर्स कर सकते हैं. इन क्षेत्रों में क्रिएटिव लोगों के लिए काफी अवसर हैं. 

4. आईटी और कंप्यूटर कोर्स

टेक्नोलॉजी के दौर में BCA, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्स भी तेजी से फेमस हो रहे हैं. इन क्षेत्रों में स्किल होने पर अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिल सकती है. 

5. होटल मैनेजमेंट

होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स करके होटल, एयरलाइंस और टूरिज्म सेक्टर में अच्छी नौकरी पा सकते हैं. 

6. जर्नलिज्म और मीडिया

अगर लिखने, बोलने या मीडिया से जुड़ी चीजों में रुचि है, तो वह जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में करियर बना सकते हैं. इस फील्ड में रिपोर्टर, एंकर, कंटेंट राइटर और डिजिटल मीडिया एक्सपर्ट जैसी नौकरियां मिलती हैं. 

यह भी पढ़ें: CS के अलावा अब इस इंजीनियरिंग ब्रांच पर भी स्टूडेंट्स की नजर, जानें क्या है खास

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola