यूपी के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, NEET स्कोर से मिलता है एडमिशन 

Author : Shambhavi Shivani Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Mar 2026 8:48 PM

विज्ञापन

UP Top Medical Colleges: KGMU

UP Top Medical Colleges: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का JNMC से लेकर BHU के मेडिकल कॉलेज तक, ये हैं यूपी के टॉप 5 MBBS कॉलेज. यहां NEET Score पर एडमिशन मिलता है.

विज्ञापन

UP Top Medical Colleges: नीट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. 8 मार्च तक नीट यूजी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जहां एक तरफ आवेदन प्रक्रिया जारी है. वहीं दूसरी ओर अभी से स्टूडेंट कॉलेज की तलाश में जुट गए हैं. अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहकर मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए 5 बेस्ट कॉलेज बताएंगे. नीट यूजी के जरिए भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज में MBBS और BDS कोर्स में एडमिशन मिलता है.

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS, Lucknow)

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences) उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में से एक है. इसे NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, रैंक 5 मिला है. यहां की पढ़ाई काफी अच्छी है.

IMS BHU, वाराणसी

बेहतरीन मेडिकल पढ़ाई के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) BHU स्टूडेंट्स की पहली पसंद है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इस कॉलेज को रैंक 6 मिला है. यहां MBBS की 100 सीटें और BDS की 63 सीटों पर एडमिशन मिलता है. यह संस्थान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का हिस्सा है और देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है. यहां एडमिशन NEET UG Score के आधार पर मिलता है.

KGMU लखनऊ

लखनऊ के टॉप मेडिकल कॉलेजों में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ का नाम सबसे ऊपर आता है. सिर्फ लखनऊ का ही नहीं ये कॉलेज यूपी में भी काफी फेमस है. NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, इस कॉलेज को रैंक -8 मिला है. यहां MBBS की करीब 250 सीटों पर एडमिशन दिया जाता है और यह संस्थान अपनी बेहतर मेडिकल शिक्षा और अस्पताल की सुविधाओं के लिए जाना जाता है.

AIIMS गोरखपुर

पिछले कुछ वर्षों में एम्स गोरखपुर का नाम भी टॉप मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में तेजी से उभरा है. यहां MBBS की 125 सीटों पर एडमिशन दिया जाता है. यहां की पढ़ाई और हाईटेक सुविधा के कारण यह कॉलेज स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है.

AMU

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC) है, एक फेमस MBBS कॉलेज है. इसकी स्थापना 1962 में हुई थी. यहां MBBS, MD, MS, और नर्सिंग समेत कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें- MBBS या BDS, 12वीं के बाद मेडिकल में करियर के लिए कौन सा कोर्स है बेस्ट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola