ग्रेजुएशन के बाद करें ये 3 शार्ट टर्म कोर्स, लाखों की Salary पाने का मौका
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 Oct 2025 7:12 AM
बेस्ट करियर कोर्स (फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
High Salary Courses: तकनीक और इनोवेशन के इस दौर में बाजार में उन लोगों की ज्यादा मांग है जो किसी न किसी स्किल में माहिर हों. ऐसे में हम आपको आज कुछ ऐसे एडवांस कोर्स बताएंगे, जिन्हें करने के बाद High Salary वाली नौकरी पा सकते हैं.
High Salary Courses: आज के समय में ग्रेजुएशन करके नौकरी पाना काफी कठिन है. तकनीक और इनोवेशन के इस दौर में बाजार में उन लोगों की ज्यादा मांग है जो किसी न किसी स्किल में माहिर हों. ऐसे में सिर्फ और सिर्फ किताबी ज्ञान और डिग्री के दम पर जॉब पाना मुश्किल है. अगर आपने भी ग्रेजुएशन कर रखा है या ग्रेजुएशन करने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको यहां कुछ ऐसे एडवांस कोर्स (Best and Advance Course) बताएंगे, जिन्हें करने के बाद कंपनियां आपको फटाफट नौकरी पर रख लेंगी.
कम्युनिकेशन स्किल्स (Communication Skills)
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं Language का ज्ञान हासिल करें और साथ ही अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर करें. च्छे कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स और टीमवर्क जैसी क्षमताओं के दम पर आप अच्छी कंपनी में नौकरी पा सकते हैं. आज के समय में ज्यादातर कंपनियां ऐसे लोगों को खोजती हैं जो कम्युनिकेशन में अच्छे हों. ऐसे में आप कम्युनिकेशन स्किल्स या लैंग्वेज का शॉर्ट टर्म (Language Short Term Course) कोर्स कर सकते हैं.
डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स (Data Science and AI course)
डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स आज के समय में बहुत डिमांडिंग कोर्स (Most Demanding Course) है. इन कोर्स को सीखना किसी भी ग्रेजुएट युवाओं के लिए स्मार्ट च्वॉइस है. ग्रेजुएशन के बाद अच्छी नौकरी के लिए डाटा साइंस या AI का कोर्स कर सकते हैं. इस कोर्स को करने के बाद आप विभिन्न सेक्टर जैसे कि हेल्थ सेक्टर, मैनेजमेंट, डाटा मॉडलिंग आदि में काम कर सकते हैं.
डिजिटल मार्केटिंग और SEO स्किल्स (Digital Marketing And SEO Skills)
डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बारे में आपने पहले जरूर सुना होगा. अगर आप तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो कम पैसे में डिजिटल मार्केटिंग और SEO स्किल्स सीखकर बहुत उम्दा जॉब ऑफर (Job Offer) पा सकते हैं. इस कोर्स के तहत डिजिटल मार्केटिंग में सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), सोशल मीडिया मैनेजमेंट, कंटेंट क्रिएशन, और गूगल ऐड्स जैसी स्किल्स आदि सीख सकते हैं. इस कोर्स को करने के बाद आप लाखों की सैलरी पा सकते हैं. अनुभव के साथ हर महीने 70-80 हजार रुपये की कमाई हो सकती है.
यह भी पढ़ें- High Salary और काम कुछ नहीं! दुनिया की 5 मौज वाली नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










