सिर्फ IIT ही नहीं इन कॉलेज में भी GATE Score से मिलेगा दाखिला, देखें लिस्ट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 30 Aug 2025 6:45 PM
गेट स्कोर से इन कॉलेज में मिलेगा दाखिला (प्रतीकात्म तस्वीर)
GATE Score: गेट परीक्षा के जरिए एमटेक कोर्सेज में दाखिला मिलता है. साथ ही कई सारी सरकारी नौकरियां में भी एंट्री मिलती है. इस परीक्षा के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है. लेकिन क्या आप जानते हैं आईआईटी के अलावा भी कई ऐसे कॉलेज हैं जो गेट स्कोर के आधार पर एडमिशन देते हैं.
GATE Score: वर्ष 2026 में होने वाली गेट परीक्षा के लिए 28 अगस्त 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन ऑनलाइन किए जा रहे हैं. इस परीक्षा के जरिए एमटेक कोर्सेज में दाखिला मिलता है. साथ ही गेट परीक्षा स्कोर के आधार पर कई सारी सरकारी नौकरियां भी मिलती हैं. गेट के लिए अप्लाई करने वाले हैं तो पहले जान लें कि गेट स्कोर के दम पर कहां-कहां दाखिला मिलेगा.
इन संस्थानों में मिलता है दाखिला
गेट स्कोर के जरिए आप एनआईटी (NIT), आईआईआईटी (IIIT), आईआईटी (IIT) और सीएफटीआई (CFTI) से एमई/एमटेक/पीएचडी में एडमिशन ले सकते हैं. इसके अलावा कई ऐसे संस्थान हैं, जहां गेट स्कोर (GATE Score) के आधार पर दाखिला मिलता है.
GATE Score: टॉप नॉन-IIT कॉलेज जहां गेट स्कोर से मिलेगा एडमिशन
NIT तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy)
NIRF रैंकिंग 2025 में 9वें स्थान पर. यहां GATE स्कोर के आधार पर इंजीनियरिंग के कई पीजी कोर्स में एडमिशन मिलता है.
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT), चेन्नई
इस संस्थान की NIRF रैंकिंग 11 है. GATE स्कोर से एडमिशन मिलता है और यहां इंजीनियरिंग के विविध कोर्स करवाए जाते हैं.
अन्ना यूनिवर्सिटी (Anna University)
देश के नामी कॉलेजों में शामिल. यहां भी GATE स्कोर के जरिए इंजीनियरिंग के अलग-अलग कोर्सेस में प्रवेश मिल सकता है.
NIT कर्नाटक, सुरथकल (NIT Karnataka, Surathkal)
NIRF रैंकिंग में 17वां स्थान. इंडिया के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में शामिल. यहां भी GATE स्कोर से एडमिशन मिलता है.
SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST)
GATE स्कोर से M.Tech कोर्सेस में एडमिशन मिलता है. यह कॉलेज NIRF रैंकिंग 2025 में 13वें स्थान पर है.
जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University)
NIRF रैंकिंग में 12वें स्थान पर. इंजीनियरिंग कोर्सेस में एडमिशन GATE स्कोर से होता है.
यह भी पढ़ें- भारत का ये संस्थान, दिखने में किसी Foreign Institute से कम नहीं, पढ़ाई में भी देता है टक्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










