करियर में लगाओ शॉर्टकट, करें ये 5 डिप्लोमा कोर्स लाखों में होगी कमाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Sep 2025 4:53 PM

विज्ञापन

Diploma Courses (सांकेतिक फोटो)

Diploma Courses 2025: अगर आप जल्दी करियर बनाना चाहते हैं और मोटी सैलरी वाली नौकरी की तलाश में हैं तो ये 5 डिप्लोमा कोर्स आपके लिए बेस्ट विकल्प हैं. डिजिटल मार्केटिंग से लेकर डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, इन कोर्सों से आप कुछ ही समय में लाखों की नौकरी पा सकते हैं. जानें कौन-से हैं वो टॉप डिप्लोमा कोर्स जो आपके करियर को नई उड़ान देंगे.

विज्ञापन

Diploma Courses 2025: आज के समय में हर कोई जल्दी करियर बनाना चाहता है और अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाना चाहता है. ऐसे में डिप्लोमा कोर्स एक बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं. ये कोर्स ज्यादा लंबे नहीं होते और इन्हें करने के बाद छात्रों को तुरंत रोजगार के अवसर मिल जाते हैं. खास बात यह है कि इनमें स्किल्स पर ज्यादा फोकस किया जाता है जो सीधे इंडस्ट्री की जरूरतों से जुड़ी होती हैं. आइए जानते हैं 5 ऐसे डिप्लोमा कोर्स (Top Diploma Courses) जिनसे लाखों की नौकरी पक्की हो सकती है.

Diploma Courses 2025: डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग

डिजिटल दुनिया में मार्केटिंग का महत्व लगातार बढ़ रहा है. डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग करने के बाद आप SEO एक्सपर्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट मार्केटिंग प्रोफेशनल और डिजिटल स्ट्रैटेजिस्ट जैसी प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं. इस सेक्टर में शुरुआती सैलरी 3 से 5 लाख रुपये सालाना होती है और अनुभव बढ़ने पर यह 10 से 15 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

डिप्लोमा इन डेटा साइंस

आज हर कंपनी डेटा पर आधारित फैसले लेती है. डिप्लोमा इन डेटा साइंस (Diploma Courses in Hindi) करने के बाद आपको डेटा एनालिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर और बिजनेस इंटेलिजेंस प्रोफेशनल की जॉब मिल सकती है. इस क्षेत्र में शुरुआती पैकेज 6 से 8 लाख रुपये सालाना होता है जबकि अनुभवी उम्मीदवारों को 20 लाख रुपये तक का पैकेज आसानी से मिलता है.

डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइनिंग और एनीमेशन

अगर आपको क्रिएटिव फील्ड पसंद है तो ग्राफिक डिजाइनिंग और एनीमेशन का कोर्स आपके लिए शानदार विकल्प है. इस डिप्लोमा (Diploma Courses) के बाद आप एडवरटाइजिंग एजेंसी, फिल्म इंडस्ट्री, गेमिंग कंपनी और वेब डिजाइनिंग कंपनियों में काम कर सकते हैं. शुरुआती सैलरी 4 से 6 लाख रुपये सालाना और अनुभव के बाद लाखों में कमाई की संभावना रहती है.

डिप्लोमा इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट

हेल्थ सेक्टर तेजी से बढ़ता हुआ उद्योग है. डिप्लोमा इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट करने के बाद आपको अस्पतालों, मेडिकल रिसर्च कंपनियों और हेल्थकेयर स्टार्टअप्स में नौकरी के मौके मिलते हैं. यहां शुरुआती पैकेज 5 से 7 लाख रुपये सालाना रहता है जबकि बड़े अस्पतालों और इंटरनेशनल कंपनियों में लाखों की सैलरी मिलती है.

डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत मानी जा रही है. इस कोर्स के बाद आप AI डेवलपर, रिसर्चर और टेक कंसल्टेंट की प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं. शुरुआती सैलरी 7 से 10 लाख रुपये सालाना और अनुभव के साथ करोड़ों तक की कमाई की संभावना रहती है.

यह भी पढ़ें: MBA का सपना? CAT 2025 Exam के लिए 20 सितंबर तक करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola