Data Science या AI, फ्यूचर में कौन ज्यादा फायदेमंद

Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Feb 2026 10:15 PM

विज्ञापन

डेटा साइंटिस्ट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Data Science vs AI: मोबाइल में फेस लॉक से लेकर चैटबॉट से बात करने तक, आज हमारी जिंदगी में टेक्नोलॉजी हर जगह घुस चुकी है. ऐसे में युवाओं के मन में एक ही सवाल घूम रहा है- Data Science सही है या AI. कौन सा कोर्स भविष्य में ज्यादा पैसा, बेहतर नौकरी और शानदार करियर देगा.

विज्ञापन

Data Science vs AI: आज के समय में टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. Data Science और Artificial Intelligence यानी AI इसी का हिस्सा हैं. Data Science का मतलब होता है डाटा को समझना, उसे साफ करना और उससे जरूरी जानकारी निकालना. वहीं AI का मतलब होता है मशीन को इंसानों की तरह सोचने और काम करने लायक बनाना. जैसे मोबाइल का फेस लॉक, चैटबॉट और वॉयस असिस्टेंट AI पर ही काम करते हैं.

Data Science में करियर के मौके

Data Science आज लगभग हर कंपनी में इस्तेमाल हो रहा है. बैंक, अस्पताल, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया और सरकारी दफ्तरों तक में डाटा का इस्तेमाल होता है. Data Scientist का काम होता है डाटा देखकर यह बताना कि आगे क्या होगा और कंपनी को कैसे फायदा मिलेगा. इस फील्ड में नौकरी के मौके लगातार बढ़ रहे हैं. अगर आपको नंबर, रिपोर्ट और एनालिसिस पसंद है, तो Data Science आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

  • Data Analyst
  • Data Scientist
  • Business Analyst
  • Statistician
  • Market Research Analyst
  • Risk Analyst

AI में करियर की संभावनाएं

AI भविष्य की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी मानी जा रही है. आज AI से गाड़ियां चल रही हैं, मोबाइल से बात हो रही है और मशीन खुद फैसले ले रही है. आने वाले समय में इसका इस्तेमाल और ज्यादा बढ़ेगा. AI Engineer और Machine Learning Expert की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. अगर आपको नई टेक्नोलॉजी सीखने का शौक है और कुछ अलग करना चाहते हैं, तो AI आपके लिए सही रहेगा.

Data Science vs AI: सैलरी और ग्रोथ

Data Science और AI दोनों में ही सैलरी अच्छी मिलती है. शुरुआत में ही 6 से 10 लाख रुपये सालाना पैकेज मिल सकता है. अनुभव बढ़ने के बाद यह और ज्यादा हो जाता है. बड़ी कंपनियां इन फील्ड के एक्सपर्ट्स को मोटी सैलरी देती हैं. अगर आप मेहनत करते हैं और खुद को अपडेट रखते हैं, तो दोनों में शानदार ग्रोथ मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: ग्राफिक में AI का तड़का, इस कोर्स से बनें टॉप क्लास डिजाइनर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola