Bihar Young IAS: यूपी की आईएएस बेटी बनीं बिहारी बहु, यंग UPSC टॉपर अनन्या सिंह इस जिले में DDC
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Jul 2025 5:12 PM
Bihar Young IAS Ananya Singh
Bihar Young IAS: बिहार में यंग आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग हमेशा चर्चा में रहती है. इस कड़ी में हाल ही में दो IAS अधिकारियों की शादी काफी चर्चा में रही है. बिहार में तैनात आईएएस अनन्या सिंह और UPSC दो बार क्रैक करने वाले बिहार के बेटे IAS अनुराग कुमार शादी के बंधन में बंध चुके हैं. आइए दोनों के UPSC Rank और पोस्टिंग के बारे में करीब से जानते हैं.
Bihar Young IAS Ananya Singh: बिहार में यंग आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग और उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है. हाल ही में दो होनहार आईएएस अफसरों की शादी ने सोशल मीडिया से लेकर ब्यूरोक्रेसी की गलियों तक खूब सुर्खियां बटोरी हैं. यूपीएससी परीक्षा में दो-दो बार सफलता हासिल करने वाले बिहार के बेटे अनुराग कुमार और प्रयागराज की रहने वाली आईएएस अनन्या सिंह की कहानी (UPSC Topper Ananya Singh Story) युवाओं के लिए प्रेरणा है.
Bihar Young IAS Ananya Singh Story: कौन हैं अनन्या सिंह?
अनन्या सिंह की कहानी काफी प्रेरणादायक है. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. अनन्या ने महज 22 साल की उम्र में पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा 2019 में पास कर ली थी. उनकी ऑल इंडिया रैंक 51 रही थी, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
पहले अनन्या सिंह की पोस्टिंग बंगाल कैडर में हुई थी, लेकिन बाद में वह बिहार कैडर में आ गईं. वर्तमान में वह बिहार के औरंगाबाद जिले में उप विकास आयुक्त यानी DDC के पद पर कार्यरत हैं. अनन्या का नाम देश की यंगेस्ट आईएएस अधिकारियों की लिस्ट में शामिल है. उनके पति आईएएस अनुराग कुमार भी काफी मशहूर हैं.
IAS Anurag Kumar Success Story: कटिहार के रहने वाले अनुराग
अनुराग कुमार बिहार के कटिहार जिले से आते हैं. उन्होंने पहली बार 2017 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी, जिसमें उनकी रैंक 677 आई थी. हालांकि वह अपनी रैंक और सर्विस से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे क्योंकि उन्हें अपनी पसंद की पोस्टिंग नहीं मिली थी. अनुराग ने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी में जुट गए.
साल 2018 में उन्होंने फिर यूपीएससी परीक्षा दी और इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए 48वीं रैंक प्राप्त की. इस रैंक के दम पर अनुराग कुमार को वह सेवा मिली जिसकी उन्होंने बचपन से कल्पना की थी. यह जज्बा दिखाता है कि अगर कोशिश जारी रखी जाए तो किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: बैकबेंचर बिहारी का गजब रिकॉर्ड, दो बार UPSC पास, अनुराग को मिली IAS टॉपर दुल्हनिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










