Success Story: बैकबेंचर बिहारी का गजब रिकॉर्ड, दो बार UPSC पास, अनुराग को मिली IAS टॉपर दुल्हनिया
Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Jul 2025 5:46 PM
Success Story of IAS Anurag Kumar UPSC
Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस को देश की सबसे कठिन परीक्षा कही जाती है. ऐसे में इस परीक्षा को एक बार क्रैक करने में भी कई छात्रों को सालों लग जाते हैं. वहीं, बिहार के बेटे अनुराग कुमार ने UPSC Exam दो बार क्रैक किया है. हाल ही में आईएएस अनुराग कुमार अपनी शादी को लेकर चर्चा में है.
Success Story of IAS Anurag Kumar: आईएएस अनुराग कुमार का सफर उन छात्रों के लिए बड़ी सीख है जो कभी-कभी खुद पर भरोसा खो बैठते हैं. अनुराग कुमार मूलरूप से बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं. शुरुआती पढ़ाई में वह कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. स्कूल में प्री बोर्ड परीक्षा के दौरान वह मैथ्स में फेल भी हुए थे. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे. आखिरकार उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसी कठिन परीक्षा को पार किया और एक मिसाल बनकर उभरे.
Success Story of IAS Anurag: स्कूल में हुए फेल
अनुराग कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार के एक हिंदी मीडियम स्कूल में पूरी की थी. बाद में 10वीं की पढ़ाई के लिए उन्हें एक नए शहर में इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला दिलाया गया. भाषा बदलने के कारण उन्हें शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए. 12वीं में उन्होंने फिर कठिनाई झेली और प्री बोर्ड में मैथ्स में फेल हो गए. लेकिन बार-बार गिरने के बावजूद उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और दोबारा प्रयास किया.
पहले प्रयास में UPSC पास
अनुराग कुमार ने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी. उस समय उनकी रैंक 677 आई थी. हालांकि वह इस रैंक से संतुष्ट नहीं थे क्योंकि वह अपनी पसंद की सर्विस नहीं ले पाए. इसके बाद उन्होंने दोबारा तैयारी की और 2018 में फिर परीक्षा दी. इस बार उन्होंने 48वीं रैंक हासिल कर अपनी मंजिल पाई. दूसरी बार में अनुराग को वही पद मिला जिसकी उन्होंने बचपन से कल्पना की थी.
UPSC Topper से शादी
आईएएस अनुराग कुमार की निजी जिंदगी भी चर्चा में रही. उनकी शादी यूपीएससी टॉपर अनन्या सिंह से हुई है. अनन्या उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं और बेहद कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी हैं. साल 2019 में उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर 51वीं रैंक प्राप्त की थी. उस समय अनन्या की उम्र केवल 22 साल थी.
ये भी पढ़ें: 4 बार झेला रिजेक्शन, 5वीं बार UPSC फतह कर बनीं Topper, अब संभाल रहीं CEO की कुर्सी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










