ये है डेंटल सर्जरी का Special Course, AIIMS से कर सकते हैं इसकी पढ़ाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Aug 2025 5:05 PM
डेंटल कोर्स
Best Dental Course In India: ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी 3 सालों का पोस्ट ग्रेजुएशन डेंटल कोर्स है. इस कोर्स में चेहरे, जबड़े और मुंह से जुड़ी बीमारियों और चोटों के बारे में बताया जाता है. इस कोर्स में दाखिला पाने के लिए बीडीएस करना जरूरी है. आइए, इस कोर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.
Best Dental Course In India: ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (Oral And Maxillofacial Surgery) एक स्पेशल सर्जरी का कोर्स है, जिसमें चेहरे, जबड़े और मुंह से जुड़ी बीमारियों और चोटों के बारे में बताया जाता है. इसी के साथ इस कोर्स में सिर और गर्दन के कुछ हिस्सों का उपचार करना सिखाया जाता है. ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी 3 सालों का पोस्ट ग्रेजुएशन डेंटल कोर्स है. यह BDS यानी कि बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी या MDS (मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी) से थोड़ा अलग है. ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन मेडिकल और डेंटल दोनों में डीप नॉलेज और ट्रेनिंग हासिल करते हैं.
Oral And Maxillofacial Surgery Course: ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी कोर्स में क्या सीखाते हैं?
- विजडम टूथ निकालना
- जबड़े का सुधार करने के लिए सर्जरी
- डेंटल इम्प्लांट
- ओरल कैंसर
- चेहरे की चोट का इलाज
- रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (किसी दुर्घटना के बाद पुननिर्माण)
Oral And Maxillofacial Surgery Eligibility: योग्यता
इस कोर्स को करने के लिए छात्र के पास किसी भी मान्यता प्राप्त डेंटल कॉलेज से BDS की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही 12वीं में पीसीबी (फिजिक्स+केमिस्ट्री+ बायोलॉजी) विषय के साथ डिग्री होना चाहिए.
Oral And Maxillofacial Surgery Course In India: कहां से करें ये कोर्स?
- AIIMS Rishikesh
- गुरु नानक देव डेंटल कॉलेज
- सरकारी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल अहमदाबाद
- आर आर मेडिकल कॉलेज, चेन्नई
- एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना, हरियाणा
- MS Ramaiah University of Applied Sciences, Bangalore
- गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, मुंबई
Oral And Maxillofacial Surgery Course Admission: कैसे मिलेगा दाखिला?
इन कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी. साथ ही विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं जैसे कि NEET MDS या INI CET को पास करना होाग. इन परीक्षाओं के स्कोर के आधार पर दाखिला मिलेगा.
Oral And Maxillofacial Surgery Course Fees: कोर्स की फीस
ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी पोस्ट ग्रेजुएशन का एक कोर्स है. ऐसे में इस कोर्स की फीस लाखों में होती है. विभिन्न कॉलेज की फीस अलग-अलग हो सकती है. आमतौर पर फीस 2.5 लाख से 12 लाख रुपये तक है.
Best Dental Course In India: करियर ऑप्शन
- अस्पताल में सर्जन के रूप में काम कर सकते हैं
- शैक्षणिक संस्थान में प्रोफेसर के रूप में काम कर सकते हैं
- निजी प्रैक्टिस कर सकते हैं
- ईएनटी सर्जन के रूप में काम कर सकते हैं
- प्लास्टिक सर्जन के रूप में काम कर सकते हैं
- ऑर्थोडॉन्टिस्ट बन सकते हैं
- रिस्टोरेटिव दंत चिकित्सक
यह भी पढ़ें- Dogs से है प्यार, करें ये 5 Professional Course, करियर को दें नई दिशा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










