12वीं के बाद क्या करें? बोर्ड एग्जाम के बाद खुलते हैं ये टॉप करियर ऑप्शन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Mar 2026 4:12 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

Best Courses After 12th For Science Stream: 12वीं के बाद करियर चुनना लाइफ का बड़ा डिसीजन होता है. अगर आप सही जानकारी और प्लानिंग के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आपके लिए सफलता के कई रास्ते खुल सकते हैं.

विज्ञापन

Best Courses After 12th For Science Stream: 12वीं बोर्ड एग्जाम खत्म होते ही स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है, अब आगे क्या? सही करियर चुनना थोड़ा कन्फ्यूजिंग जरूर होता है, लेकिन अगर आप अपने इंटरेस्ट और स्ट्रीम के हिसाब से प्लान करें, तो कई शानदार ऑप्शन आपके सामने खुलते हैं. साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स-हर स्ट्रीम के स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग करियर के रास्ते मौजूद हैं, जो आगे चलकर अच्छी ग्रोथ और कमाई दे सकते हैं.

साइंस स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद करियर ऑप्शन

अगर आपने 12वीं साइंस से की है, तो आपके पास सबसे ज्यादा करियर च्वॉइस होती हैं. आइए, जानते हैं 12वीं के बाद, कौन सा कोर्स कर सकते हैं.

इंजीनियरिंग (BTech/BE)

अगर आपको मशीन, टेक्नोलॉजी या कोडिंग में इंटरेस्ट है, तो इंजीनियरिंग एक बेस्ट ऑप्शन है. BTech/BE में आप कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल जैसे अलग-अलग ब्रांच चुन सकते हैं. आज के समय में खासकर कंप्यूटर साइंस और IT की डिमांड काफी ज्यादा है. वहीं, AI ब्रांच भी उभर रहा है. अच्छे कॉलेज से करने पर प्लेसमेंट भी शानदार मिलती है और स्टार्टअप या फ्रीलांसिंग के मौके भी खुले रहते हैं.

मेडिकल (MBBS, BDS, BAMS)

अगर आपका सपना डॉक्टर बनने का है, तो मेडिकल फील्ड आपके लिए बेस्ट है. MBBS सबसे पॉपुलर कोर्स है, लेकिन इसके अलावा BDS (डेंटिस्ट), BAMS (आयुर्वेद) जैसे ऑप्शन भी हैं. इस फील्ड में मेहनत ज्यादा है, लेकिन रिस्पेक्ट और स्टेबिलिटी भी उतनी ही ज्यादा मिलती है. NEET क्लियर करना जरूरी होता है, इसलिए पहले से प्लानिंग जरूरी है.

BSc और रिसर्च फील्ड


अगर आपको पढ़ाई में गहराई से समझना और रिसर्च करना पसंद है, तो BSc अच्छा ऑप्शन है. इसमें आप फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स जैसे सब्जेक्ट्स में स्पेशलाइज कर सकते हैं. आगे MSc, PhD करके रिसर्च, साइंटिस्ट या प्रोफेसर बन सकते हैं. ये ऑप्शन उन लोगों के लिए है जो कॉन्सेप्ट्स में गहराई से जाना चाहते हैं.

फार्मेसी और नर्सिंग


हेल्थ सेक्टर में जाना चाहते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं बनना चाहते, तो फार्मेसी और नर्सिंग अच्छे ऑप्शन हैं.

  • फार्मेसी (BPharma): दवाइयों से जुड़ा काम, फार्मा कंपनियों में जॉब
  • नर्सिंग: हॉस्पिटल में पेशेंट केयर, हेल्थ सेक्टर में हाई डिमांड

इन दोनों फील्ड में जॉब के मौके काफी स्टेबल होते हैं और विदेश में भी अच्छे मौके मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- हिंदी लैंग्वेज से NEET वाले छात्र न हों परेशान, सफलता के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola