हिंदी लैंग्वेज से NEET वाले छात्र न हों परेशान, सफलता के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी

स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
NEET UG 2026 Exam Preparation: हिंदी हो या इंग्लिश, भाषा सिर्फ एक मीडियम है. अगर आप हिंदी मीडियम के स्टूडेंट हैं तो सही स्ट्रैटजी की मदद से NEET UG में सफलता पा सकते हैं.
NEET UG 2026 Exam Preparation: अक्सर ऐसा माना जाता है कि इंग्लिश मीडियम वाले स्टूडेंट्स ही NEET जैसी कठिन परीक्षाओं में अच्छा स्कोर करते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. हिंदी मीडियम वाले स्टूडेंट भी सही प्लानिंग और स्ट्रैटजी से इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं. नीट जैसी परीक्षाओं में सिर्फ लैंग्वेज मायने नहीं रखता बल्कि कॉन्सेप्ट भी जरूरी है. ऐसे में अगर आपका कॉन्सेप्ट क्लियर है तो लैंग्वेज से ज्यादा परेशानी नहीं होती.
NTA की ओर से NEET UG परीक्षा का आयोजन संभवत: 3 मई 2026 को होगा. नीट के लिए NTA ने हाल ही में (11 मार्च 2026) को रजिस्ट्रेशन विंडो बंद किया है. ऐसे में परीक्षा के लिए अब काफी कम समय बचा है. आइए जानते हैं नीट परीक्षा की तैयारी (NEET Exam Preparation) कैसे करें.
लैंग्वेज नहीं, कॉन्सेप्ट है असली गेम
NEET में सवाल आपकी इंग्लिश नहीं, बल्कि आपकी सोच और समझ को टेस्ट करते हैं. फिजिक्स के फॉर्मूले हों या बायोलॉजी के कॉन्सेप्ट, उनका मतलब हर भाषा में एक जैसा होता है. इसलिए कॉन्सेप्ट क्लियर रखना सबसे जरूरी है.
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का Smart यूज करें
आज के समय में यूट्यूब और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर हिंदी में क्वालिटी कंटेंट आसानी से मिल जाता है. आप यहां से वीडियो लेक्चर, नोट्स ले सकते हैं. साथ ही डाउट सॉल्विंग के लिए भी यूट्यूब की मदद ले सकते हैं.
इंग्लिश टर्म्स से दोस्ती जरूरी
भले ही आप हिंदी मीडियम के हों, लेकिन NEET UG परीक्षा के लिए इंग्लिश के टर्म की जानकारी जरूरी है. बेसिक शब्द जैसे कि cell, velocity, enzyme को समझना जरूरी है. इससे एग्जाम के सवाल समझने में आसानी होगी और आगे कॉलेज में भी मदद मिलेगी.
प्रैक्टिस से खत्म होगा डर
पुराने साल के प्रश्न (PYQs) हल करें. ऑनलाइन टेस्ट सीरीज दें. इससे आपको बहुत मदद मिलेगी. कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और एग्जाम का डर खत्म होगा.
डेली रूटीन और रिवीजन है जरूरी
रोज का टाइम टेबल बनाएं और कमजोर टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करें. लगातार रिवीजन करने से सफलता जरूरी मिलेगी. छोटी-छोटी आदतें ही आपको बड़े रिजल्ट तक पहुंचाती हैं.
यह भी पढ़ें- स्टाइपेंड छिपाया तो लगेगा जुर्माना, NMC ने किया 7 मेडिकल कॉलेज को अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




