सरकारी नौकरी पाने का पूरा रोडमैप, जानें कहां से करें शुरुआत

Published by : Smita Dey Updated At : 15 May 2026 1:20 PM

विज्ञापन

पढ़ते हुए स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

How to Prepare for Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कहां से शुरू करें. जानें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद बेस्ट सरकारी जॉब्स कौन-कौन से हैं. साथ ही सही सिलेबस, टाइम टेबल और तैयारी का पूरी जानकारी.

विज्ञापन

How to Prepare for Government Jobs: आज के समय में सरकारी नौकरी पाने का सपना लाखों युवा देखते हैं. अच्छी सैलरी, जॉब सिक्योरिटी, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा की वजह से सरकारी नौकरी हमेशा युवाओं की पहली पसंद रहती हैं. लेकिन कई बार छात्रों को समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करें, कौन-सी परीक्षा दें और तैयारी (How to Prepare for Government Jobs) कैसे करें. अगर आपके मन में भी यही सवाल हैं, आइए जानते हैं.

How to Prepare for Government Jobs: सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें

सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आप किस फील्ड में जाना चाहते हैं.  क्योंकि हर नौकरी की तैयारी का तरीका अलग होता है. जैसे एसएससी जॉब्स, रेलवे जॉब, बैंकिंग जॉब, यूपीएससी, स्टेट पीसीएसम, टीचिंग जॉब्स, डिफेंस जॉब्स और पुलिस जॉब्स.

अपनी योग्यता के हिसाब से परीक्षा चुनें

हर सरकारी नौकरी के लिए अलग योग्यता मांगी जाती है. इसलिए सबसे पहले यह देखें कि आप 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद कौन-कौन सी परीक्षाएं दे सकते हैं. 

10वीं पास के बाद

  • रेलवे ग्रुप D
  • पुलिस कांस्टेबल
  • SSC MTS
  • सेना की कुछ भर्तियां

12वीं पास के बाद

  • SSC CHSL
  • NDA
  • रेलवे NTPC
  • पुलिस और क्लर्क भर्ती

ग्रेजुएशन के बाद

  • SSC CGL
  • बैंक PO और Clerk
  • UPSC
  • State PCS
  • Teaching और अन्य विभागीय नौकरियां

सही सिलेबस और एग्जाम पैटर्न समझें

कई छात्र बिना सिलेबस देखे तैयारी शुरू कर देते हैं, जिससे बाद में परेशानी होती है. किसी भी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसका पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जरूर समझ लें. अधिकतर परीक्षाओं में ये विषय पूछे जाते हैं:

  • मैथ्स 
  • रीजनिंग
  • जनरल नॉलेज
  • करंट अफेयर्स
  • इंग्लिश या हिंदी

रोजाना पढ़ाई का टाइम टेबल बनाएं

सरकारी नौकरी की तैयारी (How to Prepare for Government Jobs) में सबसे जरूरी चीज होती है नियमित पढ़ाई.  रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ना लंबे समय में बड़ा फायदा देता है. सुबह का समय सामान्य ज्ञान (GK) के लिए रखें क्योंकि उस समय दिमाग शांत होता है, और दोपहर में मैथ्स या रीजनिंग की प्रैक्टिस करें. 

करंट अफेयर्स पर रखें मजबूत पकड़

आज लगभग हर सरकारी परीक्षा में करंट अफेयर्स का महत्व बढ़ चुका है. इसलिए रोज अखबार पढ़ने और न्यूज देखने की आदत डालें. इसके अलावा मासिक करंट अफेयर्स मैगजीन पढ़ें, डेली क्विज लगाएं और महत्वपूर्ण घटनाओं के नोट्स बनाएं. इससे परीक्षा में काफी मदद मिलती है. 

मॉक टेस्ट और प्रीवियस ईयर पेपर जरुर सॉल्व करें

सिर्फ पढ़ाई करना काफी नहीं होता. परीक्षा में अच्छा स्कोर लाने के लिए प्रैक्टिस भी जरूरी है. 

  • पुराने क्वेश्चन पेपर सॉल्व करें. 
  • ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें. 
  • टाइम मैनेजमेंट सीखें. 
  • अपनी कमजोरियों को पहचानें. 
  • इससे परीक्षा का डर भी कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. 

सही किताबें और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म चुनें

आज इंटरनेट पर पढ़ाई के बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं. लेकिन हर चीज पढ़ने के बजाय सीमित और अच्छी स्टडी मटेरियल चुनना ज्यादा बेहतर होता है. इसके लिए आप:

  • NCERT बुक्स पढ़ सकते हैं. 
  • YouTube क्लासेस देख सकते हैं. 
  • ऑनलाइन टेस्ट सिरिज जॉइन कर सकते हैं. 
  • कोचिंग लें या सेल्फ स्टडी करें. 
  • लगातार मेहनत करें. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ प्राइवेट क्लिनिक ही क्यों? BDS के बाद इन सरकारी विभागों में पाएं शानदार नौकरी

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola