रेलवे में सरकारी नौकरी का है सपना, इन BTech ब्रांच से करें पढ़ाई

बेस्ट बीटेक ब्रांच (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Best BTech Branch For Railway Jobs: भारत में युवाओं के बीच सरकारी नौकरी को लेकर जबरदस्त क्रेज है, और अगर नौकरी रेलवे की हो तो तैयारी और भी तेज हो जाती है. सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने के लिए लाखों युवा सालों तक मेहनत करते हैं. खास बात यह है कि बीटेक डिग्री वाले कैंडिडेट्स के लिए रेलवे में नौकरी के मौके ज्यादा और आसान माने जाते हैं. आज हम आपको ऐसी ही कुछ बीटेक ब्रांच के बारे में बताएंगे, जिनसे पढ़ाई करने के बाद रेलवे की सरकारी नौकरी पाने का रास्ता काफी आसान हो जाता है.
Best BTech Branch For Railway Jobs: भारत में युवाओं के बीच सरकारी नौकरी का काफी क्रेज है. खासकर नौकरी अगर रेलवे की हो तो युवा जी-तोड़ मेहनत करते हैं. सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं और सालों तैयारी करते हैं. वहीं बीटेक डिग्री वाले कैंडिडेट्स आसानी से सरकारी नौकरी पा सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे बीटेक ब्रांच के बारे में बताएंगे, जिनसे पढ़ाई करने के बाद आप आसानी से रेलवे की नौकरी पा सकते हैं.
Best BTech Branch For Railway Jobs: सिविल ब्रांच
इंजीनियरिंग की फील्ड में सिविल (Civil BTech Branch) एक अच्छा ब्रांच माना जाता है. इस ब्रांच को करने के बाद, आप प्राइवेट के साथ सरकारी नौकरी पा सकते हैं. रेलवे में रेल लाइन, पुल, स्टेशन, ब्रिज, इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण के लिए सिविल इंजीनियरिंग की डिमांड रहती है.
Best BTech Branch For Railway Jobs: मैकेनिकल ब्रांच
मैकेनिकल ब्रांच (Mechanical BTech Branch) इंजीनियरिंग की दुनिया का सबसे मजबूत और भरोसेमंद ब्रांच मानी जाती है. इस ब्रांच को करने के बाद प्राइवेट के साथ-साथ सरकारी नौकरी के अवसर भी मिलते हैं. रेलवे में ट्रेन के इंजन, कोच, ब्रेक सिस्टम, सस्पेंशन और मैकेनिकल पार्ट्स की डिजाइन, मेंटेनेंस और सेफ्टी चेक के लिए मैकेनिकल इंजीनियर्स की जरूरत पड़ती है. ट्रेनों की स्पीड, सेफ्टी और स्मूद रनिंग सीधे तौर पर मैकेनिकल टीम पर निर्भर करती है.
Best BTech Branch For Railway Jobs: इलेक्ट्रिकल ब्रांच
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical BTech Branch) एक ऐसा ब्रांच है जिसमें करियर के विकल्प कभी खत्म नहीं होते हैं. यह ब्रांच सरकारी नौकरी के लिहाज से सबसे ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है. रेलवे में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन, पावर सप्लाई, सब-स्टेशन, सिग्नल पावर, स्टेशन लाइटिंग और ट्रैक्शन सिस्टम को संभालने के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स की अहम भूमिका होती है. ट्रेनों की इलेक्ट्रिक सप्लाई और सेफ्टी कंट्रोल इसी ब्रांच के भरोसे चलता है.
Best BTech Branch For Railway Jobs: इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (Electronic BTech Branch) आज के डिजिटल दौर का सबसे फास्ट-ग्रोइंग ब्रांच है. इस ब्रांच के स्टूडेंट्स को रेलवे में तकनीकी और कंट्रोल सिस्टम से जुड़ी नौकरियों में तेजी से मौका मिलता है. रेलवे के सिग्नल सिस्टम, ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन, ट्रैक सर्किट, कंट्रोल रूम, कम्युनिकेशन नेटवर्क और स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम को संभालने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स की जरूरत होती है. रेलवे का पूरा सेफ्टी और डिजिटल कंट्रोल सिस्टम इसी ब्रांच पर टिका होता है.
यह भी पढ़ें- मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद टॉप सरकारी नौकरियां, सैलरी होगी लाखों में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










