BEd का घटा कद, DElEd के बाद मौके ज्यादा, शिक्षक भर्ती के लिए नए नियम

Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Sep 2025 5:37 PM

विज्ञापन

BEd Degree Rules

BEd Degree Rules: अगर आप भी कभी सोचते थे कि स्कूल में टीचर बनने के लिए बीएड (BEd) जरूरी है, तो अब आपकी सोच में थोड़ा बदलाव आने वाला है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में बड़ा फैसला सुनाया है, जिससे शिक्षक बनने के तरीके में नया ट्विस्ट आ गया है. तो चलिए, इसे करीब से समझते हैं.

विज्ञापन

BEd Degree Rules: टीचिंग फील्ड में करियर बनाने के लिए बीएड या डीएलएड को लेकर अक्सर कंफ्यूजन होता है. बीएड और डीएलएड में फर्क वैसे तो हर कोई जानता है, लेकिन चलिए आसान भाषा में बताते हैं. डीएलएड (Diploma in Elementary Education) एक डिप्लोमा कोर्स है, जबकि बीएड (Bachelor of Education) ग्रेजुएशन लेवल की डिग्री.

अब आप सोच रहे होंगे कि नौकरी पाने की दिशा में दोनों कोर्स में क्या फर्क है तो सीधी बात है कि जो डीएलएड करने वाला छात्र होता है, वह प्राइमरी क्लास यानी कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ा सकता है. वहीं जो BEd करता है, वह क्लास 6 से लेकर 12 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए तैयार होता है.

BEd को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

पहले सबको यही लगता था कि स्कूल में टीचर बनने के लिए बीएड जरूरी है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने साल 2023 में एक फैसला सुनाया था जिसमें उन्होंने साफ कर दिया था कि प्राइमरी टीचर भर्ती में सिर्फ डीएलएड ही मान्य रहेगा. बीएड वालों को अब थोड़ा झटका लगा है क्योंकि उनका सपना थोड़ा मुश्किल होता दिख रहा है.

असल में यह बदलाव इसलिए आया है ताकि प्राइमरी क्लास के टीचर्स खास तौर पर बच्चों को पढ़ाने में एक्सपर्ट हों. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि छोटे बच्चों की पढ़ाई में विशेष स्किल चाहिए, और डीएलएड यही फोकस करता है. तो अगर आप छोटे बच्चों को पढ़ाना पसंद करते हैं, तो डीएलएड आपका बेस्ट ऑप्शन बन गया है.

क्या है DElEd?

टीचिंग सेक्टर में नौकरी पाने के लिए DElEd एक शानदार कोर्स बन गया है. यह कोर्स दो साल का होता है और एक डिप्लोमा प्रोग्राम के रूप में पूरा किया जाता है. इस कोर्स में दाखिले के लिए अलग-अलग राज्यों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, ताकि योग्य छात्र ही इसमें शामिल हो सकें.

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने DElEd को सभी प्राइमरी टीचर्स के लिए अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब यह हुआ कि जो भी छात्र छोटे बच्चों को पढ़ाना चाहता है, उसे यह कोर्स करना जरूरी हो गया है. अब DElEd करने वाले युवाओं को नौकरी की गारंटी मिलने का रास्ता साफ हो गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार एसटीईटी के लिए इस दिन से भरें फॉर्म, देखें रिवाइज्ड शेड्यूल

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola