इंजीनियर इस सेक्टर में बना सकते हैं करियर, मिलेगी High Salary 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Sep 2025 3:01 PM

विज्ञापन

एआई जॉब (प्रतीकात्मक तस्वीर)

AI Jobs For Engineer: भारत में इंजीनियर के लिए एआई इस समय बहुत अच्छा ऑप्शन बनकर उभरा है. इस क्षेत्र में सैलरी भी अच्छी मिलती है और नौकरी के अवसर भी बढ़ रहे हैं. कंपनियां अब ऐसे इंजीनियरों की तलाश कर रही हैं जो मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, मॉडल ट्रेनिंग जैसे Skills में एक्सपर्ट हों.

विज्ञापन

AI Jobs For Engineer: भारत के तकनीक और सॉफ्टवेयर सेक्टर में एक नई लहर आ गई है, एआई यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की. कंपनियां अब ऐसे इंजीनियरों की तलाश कर रही हैं जो मशीन लर्निंग, डाटा साइंस, मॉडल ट्रेनिंग और NLP (नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग) जैसे AI से जुड़े क्षेत्रों में माहिर हों. इस मांग की वजह से, अब AI क्षेत्र में मिलने वाली सैलरी और भी खास हो गई है. 

Highest Salary AI Jobs: कौन से जॉब्स हैं टॉप पेड

  • ML इंजीनियर, AI रिसर्च साइंटिस्ट और डेटा साइंटिस्ट-  ये वो मुख्य भूमिकाएं हैं जिनमें कंपनियां क्रेडिटेबल सैलरी ऑफर कर रही हैं.
  • NLP इंजीनियर- जो भाषा मॉडल्स जैसे चैटबॉट, ट्रांसलेशन सिस्टम या वॉयस असिस्टेंट डिजाइन करते हैं.
  • AI प्रोडक्ट मैनेजमेंट, AI ऑपरेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट – ये वो रोल्स हैं जिन पर भी अच्छी सैलरी मिलती है. 

AI Engineer Salary: सैलरी

जो फ्रेशर्स AI में करियर शुरू कर रहे हैं, उन्हें पारंपरिक इंजीनियरिंग रोल की तुलना में लगभग 4 गुना अधिक सैलरी मिलती है.  सीनियर या स्पेशलाइज्ड रोल्स में सैलरी पैकेज करोड़ों तक पहुंच सकता है, विशेष रूप से मल्टीनेशनल कंपनियों और AI स्टार्टअप्स में.

Skills For AI Jobs: ये Skills हैं जरूरी

इस क्षेत्र में काम करने के लिए मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक्स और एल्गोरिद्म्स की मजबूत पकड़ होनी चाहिए. वहीं प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे पायथन, आर या जावा, और AI लाइब्रेरी / फ्रेमवर्क्स (TensorFlow, PyTorch) का अनुभव होना चाहिए. साथ ही NLP, Computer Vision या डेटा मॉडलिंग जैसे स्पेशलाइज्ड कौशल जरूरी है. इंटर्नशिप, प्रोजेक्ट्स या AI-मौजूदा कार्य अनुभव से आपकी प्रोफाइल मजबूत बनेगी. 

यह भी पढ़ें- 1 लाख से ऊपर की सैलरी, सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola