ePaper

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने दी बिहार को बड़ी सौगात, IIT पटना का होगा विस्तार

Updated at : 01 Feb 2025 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
Budget 2025 Gift For Bihar IIT Patna Expansion

Budget 2025 Gift For Bihar IIT Patna Expansion

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना का विस्तार किया जाएगा. इसके तहत संस्थान की छात्रावास क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक छात्रों को सुविधा मिल सके.

विज्ञापन

Budget 2025 for Bihar: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने आज संसद में वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया जिसमें उन्होनें यह घोषणा की है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) पटना की क्षमता को बढ़ाया जाएगा. यह पहल देशभर में आईआईटी की क्षमता विस्तार योजना का हिस्सा है, जिसके तहत पांच आईआईटी में अतिरिक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर जोड़ा जाएगा, जिससे 6,500 और छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा. इस कदम का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अधिक छात्रों को अवसर प्रदान करना और देशभर में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है. इसके अलावा, यह पहल आईआईटी संस्थानों में संसाधनों और सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, ताकि छात्रों को बेहतर सीखने और अनुसंधान के अवसर मिल सकें. साथ ही वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की है कि IIT Patna के छात्रावास की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा.

खबर अपडेट की जा रही है.

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन