ePaper

BSEB इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड 21 जनवरी को हो सकते हैं जारी

Updated at : 13 Jan 2025 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
BSEB 12th Admit Card 2025

BSEB 12th Admit Card 2025

BSEB 12th Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बीएसईबी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. छात्रों को प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए यहां पूरी जानकारी उपलब्ध है.

विज्ञापन

BSEB 12th Admit Card 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है. एडमिट कार्ड 21 जनवरी 2025 से छात्रों के लिए उपलब्ध होंगे. छात्रों को अपने स्कूलों के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा. इस बार की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 के बीच आयोजित होंगी.

बोर्ड के अनुसार, एडमिट कार्ड स्कूल प्राचार्यों के लॉगिन के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते हैं. प्राचार्य हस्ताक्षर और मुहर के बाद छात्रों को यह एडमिट कार्ड वितरित कर सकते हैं. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं.

भारतीय रेलवे में बंपर पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • बिहार बोर्ड का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्कूल के प्रधान को आधिकारिक वेबसाइट Secondary.biharboardonline.com पर जाना आवश्यक है।
  • इसके बाद, उन्हें लॉग इन सेक्शन में जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड भरना होगा.
  • अब वे अपने छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट निकालकर विद्यार्थियों में वितरित कर सकते हैं.
  • यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो स्कूल प्रधान 0612 – 2232074 पर संपर्क कर सकते हैं.

बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगी और इसके साथ ही प्रायोगिक परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2025 के बीच होंगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी— पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगी.

छात्रों को बोर्ड के दिशा- निर्देशों को ध्यान में रखते हुए सलाह दी जाती है कि छात्र परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से ले जाए, साथ ही मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को न ले जाएं और परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंच जाए.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन