भारतीय रेलवे में बंपर पदों पर भर्ती, शुरू हुए आवेदन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Jan 2025 12:03 PM

विज्ञापन

RRB Recruitment 2025

RRB Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियों के विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

RRB Recruitment 2025: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने मंत्रालयिक और पृथक श्रेणियों (CEN 07/2024) के तहत 1,036 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है. यह अधिसूचना उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो रेलवे में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक हैं.

जानें सेलेक्शन प्रोसेस

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू है और उम्मीदवार 6 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कौशल परीक्षा (जैसे स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट, प्रदर्शन/शिक्षण कौशल परीक्षा), दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षा शामिल है.

कितने पदों पर होगी नियुक्ति

इस भर्ती के तहत कुल 1,036 पदों पर नियुक्तियां की होंगी. इसमें पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 187 पद, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के 338 पद, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) के 130 पद, चीफ लॉ असिस्टेंट के 54 पद, प्राइमरी रेलवे टीचर के 188 पद, लाइब्रेरियन के 10 पद और अन्य शामिल हैं.

क्या होनी चाहिए आयु सीमा

प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है. इनमें संबंधित विषय में स्नातक, परास्नातक, B.Ed, LLB आदि शामिल हैं. आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 48 वर्ष तक (पद के अनुसार) निर्धारित की गई है.

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए यह ₹250 है. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 है. परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर या सरकारी रिजल्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती रेलवे में शिक्षण और प्रशासनिक पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना और वेबसाइट पर का उपयोग कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola