Boarding School vs Day School: क्या है दोनों में फर्क, किसे चुनें स्टूडेंट्स?

Updated:
विज्ञापन
Boarding School vs Day School

स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

Boarding School vs Day School: बोर्डिंग हो डे स्कूल, दोनों ही अपने-अपने तरीके से स्टूडेंट्स के विकास में मदद करते हैं. सही चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि स्टूडेंट की जरूरत, आदत और लक्ष्य क्या हैं.

विज्ञापन

Boarding School vs Day School: भारत में एजुकेशन सिस्टम में अलग-अलग तरह के स्कूल मौजूद हैं, जिनमें डे स्कूल और बोर्डिंग स्कूल सबसे कॉमन हैं. अक्सर स्टूडेंट्स और पैरेंट्स इन दोनों के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सा ऑप्शन बेहतर है. ऐसे में नए अकैडमिक सेशन के शुरुआत के साथ, दोनों के बीच का अंतर समझना जरूरी हो जाता है.

क्या होता है डे स्कूल?

डे स्कूल वह होते हैं, जहां स्टूडेंट्स हर दिन अपने घर से स्कूल आते हैं और पढ़ाई पूरी होने के बाद वापस घर लौट जाते हैं. इस सिस्टम में बच्चे अपने परिवार के साथ रहते हुए पढ़ाई करते हैं. डे स्कूल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि स्टूडेंट्स घर में रहता है और उसे पारिवारि माहौल मिलता है. इससे वे इमोशनली कनेक्टेड रहते हैं और घर-स्कूल के बीच एक बैलेंस बना रहता है.

क्या होता है बोर्डिंग स्कूल?

बोर्डिंग स्कूल ऐसे स्कूल होते हैं, जहां स्टूडेंट्स को स्कूल कैंपस में ही रहना पड़ता है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ रहने और खाने की व्यवस्था भी स्कूल की तरफ से होती है. इन स्कूलों में स्टूडेंट्स हॉस्टल में रहते हैं और उनकी देखरेख टीचर्स और वार्डन करते हैं. यहां स्टूडेंट्स को अनुशासन का पालन करना होता है.

दोनों में क्या है बड़ा अंतर?

डे स्कूल और बोर्डिंग स्कूल के बीच सबसे बड़ा फर्क लाइफस्टाइल का होता है. डे स्कूल में स्टूडेंट्स घर से आते-जाते हैं, जबकि बोर्डिंग स्कूल में कैंपस में रहकर पढ़ाई करते हैं. डे स्कूल में पारिवारिक सपोर्ट मिलता है, जबकि बोर्डिंग स्कूल में खुद पर निर्भर रहना सीखते हैं. बोर्डिंग स्कूल में सख्त रूटीन होती है, जबकि डे स्कूल में थोड़ा फ्लेक्सिबिलिटी रहता है

कौन सा स्कूल है सही ऑप्शन?

अगर आप चाहते हैं कि बच्चा परिवार के साथ रहकर पढ़ाई करे, तो डे स्कूल बेहतर ऑप्शन है. लेकिन अगर आपको लगता है कि बच्चे को इंडिपेंडेंट बनना है तो उसे बोर्डिंग स्कूल भेज सकते हैं. स्कूल का सेलेक्शन च्वॉइस और जरूरत के अनुसार करना सही रहता है.

यह भी पढ़ें- पटना के 5 सबसे महंगे स्कूल, फीस देने में परेशान हो जाते हैं माता-पिता

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola