Bihar Board Topper 2025: किराना दुकानदार की बेटी ने रचा इतिहास, बिहार बोर्ड वाला से पढ़कर बनीं टॉपर

Published by :Ravi Mallick
Published at :24 Jun 2025 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board Topper 2025

Bihar Board Topper 2025

Bihar Board Topper 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी हुआ. इस साल बिहार बोर्ड 12वीं में कुल 12,80,211 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 86.56% छात्र सफल घोषित हुए. बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में रैंक 7 लाकर टॉपर्स लिस्ट में शामिल होने वाली सुमन कुमारी की चर्चा हर तरफ हो रही है.

विज्ञापन

Bihar Board Topper 2025: ​बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 25 मार्च 2025 को इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 12.92 लाख छात्रों भाग लिया था. इसमें से 86.50 फीसदी छात्र पास हुए. इस परीक्षा में पटना की रहने वाली सुमन कुमारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. किराना दुकानदार की बेटी सुमन कमारी ने बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में रैंक 7 लाकर टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई है. आइए सुमन कुमारी की तैयारी और सफलता के पीछे के संघर्ष को करीब से जानते हैं.

Bihar Board Topper 2025 Suman Kumari: पटना की सुमन कुमारी को रैंक 7

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में राजधानी पटना की रहने वाली सुमन कुमारी ने स्टेट में रैंक 7 हासिल किया है. बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सुमन कुमारी को 500 में से कुल 474 मार्क्स प्राप्त हुए. उनका रिजल्ट 94.8 प्रतिशत रहा.

ये भी पढ़ें: NEET UG Admit Card 2025: नीट का एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, एग्जाम से पहले जान लें ये नियम

सुमन कुमारी के पिता एक किराना का दुकान चलाते हैं. वहीं उनकी माता एक गृहिणी हैं. बेहद साधारण परिवार से आने वाली सुमन का सपना एक डॉक्टर बनने का है. उन्होंने 12वीं की परीक्षा साइंस स्ट्रीम से पास की है. सुमन नीट यूजी एग्जाम की तैयारी कर रही हैं.

Bihar Board Wallah से पढ़कर रचा इतिहास

सुमन कुमारी बताती हैं कि उन्होंने बिहार बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग का सहारा लिया. इसके लिए उन्होंने बिहार बोर्ड वाला (Bihar Board Wallah Classes) का बैच ज्वॉइन किया. सुमन बताती हैं कि उन्हें ऑनलाइन क्लास में काफी अच्छे से तैयारी कराई गई. खास बात यह है कि हर एक छात्र के डाउट को बेहतर तरीके से सॉल्व किया जाता था.

सुमन कुमारी बताती है कि उन्होंने फिजिक्स वाला (Physics Wallah) का लक्ष्य नीट 2025 बैच ज्वॉइन किया था. यहां से उन्हें फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी की पक्की तैयारी में मदद मिली. इस दौरान सुमन का बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगभग पूरा सिलेबस लक्ष्य नीट बैच से ही तैयार हो गया था.

Bihar Board Wallah फैकल्टी को दिया श्रेय

बिहार बोर्ड में रैंक 7 प्राप्त करने वाली सुमन कुमारी बताती हैं कि उन्होंने बिहार बोर्ड वाला के सारे टीचर्स का सपोर्ट काफी शानदार था. क्वेश्चन प्रैक्टिस से लेकर डाउट क्लियर करने तक क्लास के सभी टीचर का सहयोग रहा. सुमन अपनी सफलता का श्रेय अमन सर, विपिन सर और समाप्ती मैम को देती हैं.

सुमन बताती हैं कि उन्हें रात को पढ़ाई करने की आदत है. ऐसे में वो बिहार बोर्ड वाला की क्लासेस रात में प्ले करके तैयारी करती थीं. स्कूल के अलावा वो 7 से 8 घंटे की पढ़ाई घर पर करती थीं. वो आगे भी नीट की तैयारी के लिए फिजिक्स वाला के बैच की ही मदद लेने वाली हैं.

ये भी पढ़ें: 4 मई को नीट यूजी…सेंटर बढ़े, सिक्योरिटी टाइट! छात्रों के लिए परीक्षा से पहले बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन