ePaper

NEET UG 2025: 4 मई को नीट यूजी…सेंटर बढ़े, सिक्योरिटी टाइट! छात्रों के लिए परीक्षा से पहले बड़ा अपडेट

Updated at : 28 Apr 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
NEET UG 2025

NEET UG 2025

NEET UG 2025: नीट यूजी 2025 की परीक्षा 4 मई को होगी, जिसमें इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है. सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से हो सके. छात्रों को इस बार अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम और जांच प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ेगा.

विज्ञापन

NEET UG 2025 in Hindi: नीट यूजी 2024 परीक्षा 4 मई को होगी. इस परीक्षा को निष्पक्ष और धोखाधड़ी से मुक्त तरीके से आयोजित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकों का आयोजन कर रहा है. यह परीक्षा देश भर के 550 से अधिक शहरों और 5000 से ज्यादा केंद्रों पर होगी. पिछले साल यह परीक्षा 571 शहरों (14 विदेशी शहरों सहित) के 4750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जबकि इस बार 552 शहरों में और विदेशों में 14 शहरों में यह परीक्षा होगी.

इसलिए बनाई गई मजबूत योजना (NEET UG 2025 in Hindi)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के बाद मंत्रालय ने एक मजबूत योजना बनाई है. ‘नीट-यूजी की परीक्षा को सुचारू, निष्पक्ष और सुरक्षित रूप से आयोजित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ कई बैठकें की गई हैं. सामग्री के परिवहन, सुरक्षा और जोखिम से निपटने के लिए जिलास्तरीय समन्वय समितियों को पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- NEET UG Admit Card 2025: नीट का एडमिट कार्ड यहां करें डाउनलोड, एग्जाम से पहले जान लें ये नियम

नीट यूजी परीक्षा के लिए नियम (NEET UG 2025 in Hindi)

नीट यूजी परीक्षा में बैठने वाले सभी अभ्यर्थियों को अब परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से तीन घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है. इसके अलावा, इस बार पहली बार हर परीक्षा हॉल में वीडियोग्राफी की जाएगी. परीक्षा के दौरान हर अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनकी वीडियोग्राफी की जाएगी और उनका चेहरा कैमरे की तरफ होना जरूरी होगा. एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान कोई भी अभ्यर्थी वीडियोग्राफी से मना नहीं कर सकेगा. परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह प्रक्रिया सख्ती से लागू की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Railway Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी पाने की जंग! RRB Group D की 1 पोस्ट पर 300 से अधिक आवेदन, पूरी संख्या देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola