Bihar Board 10th Result 2024: बिहार के बारहवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, जानें कब आएगा 10वीं का परिणाम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Mar 2024 4:24 PM
Bihar Board 10th Result 2024
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, अब दसवीं के परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होन के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.ac.in, bsebssresult.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा. छात्र यहां अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए परिणाम चेक कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट में लड़कियों ने लहराया परचम
Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड 12वी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद अब अब 10वीं कक्षा का ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार 10वीं बोर्ड का परिणाम 30 मार्च या फिर 31 मार्च को जारी किया जाएगा.
Bihar Board 10th Result 2024: ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें.
यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें.
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें.
Bihar Board 10th 12th Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे जारी किया जाएगा?
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी करने से पहले 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कि तरह ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 में सभी टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, रिजल्ट का डेटा, पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल्स दी जाएंगी.
Bihar Board 10th 12th Result 2024: इन वेबसाइट्स पर बनाएं रखें नजर
बोर्ड की ऐसी तीन आधिकारिक वेबसाइट्स हैं. आप इनपर जाकर बिहार मैट्रिक परीक्षा परिणाम देख सकेंगे-
biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
secondary.biharboardonline.com
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










