Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट में लड़कियों ने लहराया परचम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Mar 2024 2:45 PM

विज्ञापन

bihar board 12th result 2024

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट आ चुका है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता कर रिजल्ट जारी किया. उन्होंने रिजल्ट बताते हुए कहा कि इस बार कुल परीक्षार्थियों में से 87.21 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट आ चुका है. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता कर रिजल्ट जारी किया. उन्होंने रिजल्ट बताते हुए कहा कि इस बार कुल परीक्षार्थियों में से 87.21 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है. साथ ही बता दें कि इस बार भी बिहार के रिजल्ट में लड़कियों का ही बोलबाला रहा है. साइंस में 89.71 प्रतिशत लड़कियां सफल रही और कुल 86.73 लड़के पास हुए. कॉमर्स में 96.91 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई वहीं लड़कों का प्रतिशत 93.86 है. बात अगर कला संकाय की करें तो यहां लड़कियों के पास होने का कुल प्रतिशत 88.07 रहा वहीं, 83.17 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए है.

Bihar Board 12th Result
Bihar board 12th result

यहां देख सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट bsebinter.org और http://results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं. गौरतलब है कि इस बार इंटर परीक्षा एक से 12 फरवरी तक आयोजित की गयी थी. परीक्षा में 13,04,352 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 6,77,921 छात्र जबकि 6,26,431 छात्राएं शामिल हुई थी. परीक्षा 38 जिलों में 1,523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 फरवरी से चार मार्च तक चला था. मूल्यांकन समाप्त होने के 19वां दिन रिजल्ट जारी करेगा.

Bihar Board 12th Result 2024: इन वेबसाइट्स से देख सकते हैं अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड बारहवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा तीन अन्य सरकारी वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com पर भी परिणाम देख सकते हैं.

Bihar Board 12th Result 2024: 2015 से 2023 तक इन दिनों आया था बिहार बोर्ड का रिजल्ट

2023- 21 मार्च
2022- 16 मार्च
2021- 26 मार्च
2020- 24 मार्च
2019- 30 मार्च
2018- 6 जून
2017- 30 मई
2016- 28 मई
2015- 20 जून

Bihar Board 12th Result 2024: थोड़ी देर में जारी होगा बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट, यहां देखें पूरी अपडेट

Bihar Board Results 2024: ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा.
BSEB Bihar Board 12th Result 2024 पर क्लिक करें.
एक नई लॉगिन विंडो दिखेगी.
अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें.
आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.

बिहार बोर्ड से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें

आज आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 12th Results 2024: आज 23 मार्च को आएगा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

पिछले पांच सालों में ऐसा रहा बिहार बोर्ड का रिजल्ट

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन