ePaper

BBMKU के 37 कॉलेजों में नामांकन के लिए आज से खुलेगा चांसलर पोर्टल, 42 हजार सीटों पर होगा एडमिशन

Updated at : 09 Jun 2025 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
BBMKU dhanbad

बीबीएमकेयू की नयी बिल्डिंग

बीबीएमकेयू के 37 कॉलेजों में नामांकन के लिए आज से चांसलर पोर्टल खुलेगा. 13 अंगीभूत, 23 संबद्ध और एक अल्पसंख्यक कॉलेज में 42 हजार से अधिक सीटें हैं. अंगीभूत कॉलेजों में 22 हजार और संबद्ध कॉलेजों के 20 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए छात्र आवेदन करेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ जुलाई है. एक अगस्त से नया सत्र शुरू होगा.

विज्ञापन

धनबाद-बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में स्नातक सत्र 2025-28/29 के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है. इस सत्र में विश्वविद्यालय के अधीनस्थ 13 अंगीभूत, एक अल्पसंख्यक और 23 संबद्ध कॉलेजों में संचालित यूजी प्रोग्राम में नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करेंगे. धनबाद और बोकारो जिले में स्थित कॉलेजों में संचालित लगभग 30 रेगुलर कोर्स और चार वोकेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार किये जायेंगे. रेगुलर कोर्स के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये और वोकेशनल कोर्स के लिए 250 रुपये तय किये गये हैं. बीबीएमकेयू के सभी कॉलेजों में एक अगस्त से नया सत्र शुरू हो जायेगा.

42 हजार से अधिक सीटें उपलब्ध


यूजी सत्र 2025-28/29 के लिए विश्वविद्यालय के अधीन कुल 42 हजार से अधिक सीटें उपलब्ध हैं. इनमें लगभग 23 हजार सीटें धनबाद और बोकारो के 13 अंगीभूत कॉलेजों और एक अल्पसंख्यक कॉलेज में हैं. वहीं 23 संबद्ध कॉलेजों में 20 हजार से अधिक सीटें उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें: EWS से सिर्फ सीटों में मिलता है आरक्षण, इनमें छूट है नीति का विषय, प्रभात खबर लीगल काउंसेलिंग में अधिवक्ता ने दी सलाह

एडमिशन को लेकर महत्वपूर्ण तिथियां


चांसलर पोर्टल खुलने की तिथि – नौ जून
आवेदन देने की अंतिम तिथि – आठ जुलाई
फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि – 14 जुलाई
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन की समय सीमा – 15 से 28 जुलाई
सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि – तीन अगस्त
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन की समय सीमा – चार से 11 अगस्त
थर्ड मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि – 18 अगस्त
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन की समय सीमा – 18 से 23 अगस्त 2025

ये भी पढ़ें: Ranchi Crime: रांची में कोयला और ईंट कारोबारी मनीष धानुका ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें: Jharkhand Crime: शराब के नशे में हुई कहासुनी, लाठी से पीट-पीट कर दो को मार डाला, आरोपी अरेस्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola