रेखा या अमिताभ में कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा, जानें किसके पास है बड़ी डिग्री

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Oct 2025 1:33 PM

विज्ञापन

अमिताभ और रेखा: कौन हैं ज्यादा पढ़े-लिखे (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Amitabh and Rekha Education: रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था. उन्होंने सावन भादो (Sawan Bhadon) फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं अमिताभ का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था. उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी (Saat Hindustani) थी. आइए, जानते हैं दोनों में से कौन ज्यादा पढ़े-लिखे हैं.

विज्ञापन

Amitabh and Rekha Education: दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि बोल्ड लुक्स, साड़ियों की पसंद और डांस से भी सभी को दीवाना बना रखा है. लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. वहीं बात करें बिग बी उर्फ अमिताभ बच्चन की तो उन्होंने भी बॉलीवुड में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. फिल्म और एक्टिंग की दुनिया में तो ये दोनों हस्ती खूब छाए रहते हैं और कोई किसी से कम नहीं. लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में से कौन ज्यादा पढ़ा लिखे हैं? आइए, जानते हैं रेखा और अमिताभ ने कहां से और कितनी पढ़ाई की है. 

Rekha Education: रेखा ने कहां तक की है पढ़ाई?

रेखा का बचपन बहुत ही मुश्किलों में गुजरा. उनका जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में हुआ था. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो घर वालों ने उनका एडमिशन चेन्नई के चर्च पार्क कॉन्वेंट स्कूल (Church Park Convent School) में कराया था. लेकिन आर्थिक तंगी और घर में चल रही परेशानी के कारण उनकी पढ़ाई बीच में छूट गई. मालूम हो कि रेखा ने बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. ऐसे में पढ़ाई पीछे छूटती गई और रेखा ने अपना पूरा फोकस डांस और एक्टिंग पर लगा दिया. कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि रेखा एयर होस्टेस (Air Hostess) बनने का सपना देखा करती थीं. रेखा हवाई जहाज पर एयर होस्टेस बनकर तो नहीं उड़ सकीं. लेकिन उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में ऐसी ऊचाईं और मुकाम हासिल की है जिसका बहुत सारे लोग सिर्फ ख्वाब ही देख पाते हैं. 

Amitabh Education: अमिताभ ने कहां तक की है पढ़ाई?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में हुआ था. उनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था. अमिताभ बच्चन द्वारा हासिल की गई डिग्रियों की लिस्ट लंबी है. अमिताभ बच्चन ने प्रयागराज के ज्ञान प्रबोधिनी बॉयज हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से आगे की शिक्षा हासिल की. फिर नई दिल्ली के मशहूर कॉलेज किरोड़ीमल कॉलेज BSc की डिग्री हासिल की. वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स बताते हैं कि बिग बी ने अभिनय कौशल और आवाज को निखारने के लिए कई प्रशिक्षण लिए हैं. हालांकि, इसकी गिनती अकैडमिक शिक्षण या डिग्री में नहीं होती है. वहीं समय समय पर कविता, भाषा, साहित्य के माध्यम से खुद को शिक्षित करते रहते हैं.

Rekha Films: रेखा की फिल्में

फिल्मों की बात करें तो रेखा ने सिलसिला (Silsila), खून भरी मांग (Khoon Bhari Maang), लज्जा (Lajja), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (Khiladiyon Ka Khiladi) , खूबसूरत (Khoobsurat), उमराव जान (Umrao Jaan) जैसी शानदार फिल्में की हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में बॉलीवुड में एंट्री की थी. इससे पहले उन्होंने कई कन्नड़ फिल्म की थी. बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म सावन भादो (Sawan Bhadon) थी. 

Amitabh Bachchan Films: अमिताभ की फिल्में

वहीं अमिताभ बच्चन की बात करें तो उन्होंने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक कई हिट फिल्में दी हैं. वे अपने एक्टिंग और रोल के साथ प्रयोग करते रहते हैं. उन्होंन पा (Paa), पिंक (Pink), पीकू (Piku), कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhi Gham), चीनी कम (Cheeni Kum), दीवार (Deewar), शोले (Sholay), जंजीर (Zanjeer), नमक हलाल (Namak Halaal) समेत कई फिल्में की हैं. उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी (Saat Hindustani) से की थी. 

यह भी पढ़ें- OTT की ‘Maharani’, एक्ट्रेस Huma Qureshi ने दिल्ली के इस फेमस कॉलेज से की है पढ़ाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola