एयर होस्टेस बनने के लिए सिर्फ सुंदरता काफी नहीं, आने चाहिए ये 5 काम
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Oct 2025 10:37 AM
एयर होस्टेस स्किल्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Air Hostess Skills And Qualities: एयर होस्टेस बनने के लिए बहुत से स्किल्स और क्वालिटी की जरूरत होती है. इस इंडस्ट्री में बहुत अच्छी सैलरी मिलती है. लेकिन इस काम के लिए खास ट्रेनिंग लेनी होती है और कई तरह के स्किल्स सीखने होते हैं. एयर होस्टेस के लिए सबसे जरूरी स्किल्स में से एक है, पर्सनल ग्रूमिंग स्किल्स.
Air Hostess Skills And Qualities: आज के समय में एयर होस्टेस की नौकरी की काफी डिमांड में है, खासकर बड़े शहरों में जहां बिजनेस और टूरिज्म का स्कोप है. हालांकि, एयर होस्टेस बनने का सफर इतना आसान नहीं होता है. इस काम के लिए बहुत मेहनत और सूझबूझ की जरूरत है. साथ ही कैंडिडेट्स की अच्छी पर्सनालिटी भी जरूरी है और इन सब के ऊपर से कई जरूरी स्किल्स भी चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं एयर होस्टेस (Important Skills For Air Hostess) के लिए कुछ जरूरी स्किल्स.
पर्सनल ग्रूमिंग स्किल्स (Personal Grooming Skills)
एयर होस्टेस के लिए सबसे जरूरी स्किल्स (Cabin Crew Skills) में से एक है, पर्सनल ग्रूमिंग स्किल्स (Personal Grooming Skills). इसके तहत स्किन केयर, हेयर स्टाइल जैसी छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखा जाता है. एयर होस्टेस का हेयरस्टाइल प्रोफेशनल होना चाहिए. साथ ही स्किन को मेंटन करना और उनकी केयर करना भी जरूरी है ताकि आप फ्रेश दिखें और ग्लो करें. वहीं नेल केयर और पर्सनल हाइजीन जैसे कि डिओडरेंट का इस्तेमाल आदि भी जरूरी है.
मेकअप स्किल्स (Makeup Skills)
एयरहोस्टेस को हर समय well-groomed दिखना होता है, इसलिए मेकअप एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. अब यहां उन्हें ऐसा मेकअप करना सीखना होता है, जो प्रोफेशनल हो और लंबे समय तक टिकने वाला हो क्यों कि इंटरनेशनल और कई Connecting फ्लाइट लंबे समय की होती हैं. एयर होस्टेस को बेसिक मेकअप जैसे कि foundation, eyeliner, lipstick आदि का ज्ञान होना जरूरी है.
ड्रेसिंग सेंस (Uniform Wearing & Styling Skills)
हमारा कपड़ा हमारी पर्सनालिटी को और भी आकर्षक बनाता है. वहीं बात जब किसी तरह के यूनिफॉर्म पहनने की हो तो सही फिट और सफाई का ध्यान रखना जरूरी है. इसमें जूते और फूटवियर का सेंश भी शामिल है. जूते फॉर्मल होने चाहिए और पॉलिश किए हुए होने चाहिए. वहीं इस जॉब का बड़ा हिस्सा Styling भी है. सही एक्सेसरीज जैसे कि बालों में क्लिप, स्कार्फ, घड़ी, ईयर रिंग्स का होना जरूरी है और इन्हें airline के नियमों के अनुसार इस्तेमाल करना होता है.
बॉडी लैंग्वेज (Body Language & Posture)
किसी भी व्यक्ति का बॉडी लैंग्वेज उसकी पूरी कहानी बतला देता है. ऐसे में इस जॉब के लिए जहां आपको हजारों लोग देख रहे हैं, बॉडी लैंग्वेज का अच्छा होना जरूरी है. सीधे खड़ा रहना, आत्मविश्वास के साथ चलना और अपनी बात रखना, मुस्कुराकर बात करना, ये कुछ आम तरीके हैं जिनकी मदद से आप अपना बॉडी लैंग्वेज इंप्रूव कर सकते हैं. वहीं आपका पोस्चर भी अच्छा होना चाहिए.
सेल्फ-कॉन्फिडेंस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट (Self Confidence And Personality Development)
अच्छा दिखने के लिए कपड़े, मेकअप और इन तमाम बातों से ज्यादा जरूरी है सेल्फ कॉन्फिडेंस और पर्सनालिटी. सेल्फ-कॉन्फिडेंस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए एयर होस्टेस के कोर्स में इसकी ट्रेनिंग दी जाती है. अच्छा दिखने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है. चाहे थकान हो या तनाव, एयरहोस्टेस को हर समय पॉजिटिव और प्रोफेशनल दिखना होता है. एयर होस्टेस की आवाज स्पष्ट, मधुर और विनम्र (Polite) होनी चाहिए. साथ ही एयर होस्टेस की कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- High Salary और काम कुछ नहीं! दुनिया की 5 मौज वाली नौकरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










