ePaper

क्या AI ले लेगा टीचर्स की जगह? फ्यूचर ऑफ एजुकेशन का बड़ा सवाल

Updated at : 30 Jan 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
AI Education

AI Education: एआई बेस्ड क्लासरूम (प्रतीकात्मक तस्वीर, PC-Freepik)

AI Education: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से एजुकेशन सिस्टम का हिस्सा बनता जा रहा है. स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल कंटेंट और ऑटोमेटेड असेसमेंट के दौर में एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है. क्या AI फ्यूचर में टीचर्स की जगह ले लेगा या सिर्फ एक हेल्पर के तौर पर रहेगा.

विज्ञापन

AI Education: AI का सबसे बड़ा फायदा है उसकी डेटा प्रोसेसिंग और एनालिसिस क्षमता. AI बहुत जल्दी यह समझ सकता है कि कौन सा स्टूडेंट किस टॉपिक में कमजोर है और उसे किस तरह की मदद चाहिए. इससे पर्सनलाइज्ड लर्निंग संभव हो पाती है. लेकिन एक टीचर सिर्फ पढ़ाता नहीं है, बल्कि बच्चों को गाइड करता है, मोटिवेट करता है और उनके इमोशन्स को भी समझता है, जो AI के लिए संभव नहीं है.

AI VS Teacher: एआई या शिक्षक, कौन है बेहतर?

आने वाले समय में AI का रोल एक स्मार्ट असिस्टेंट जैसा होगा. जैसे-

  • ऑटोमेटेड नोट्स और क्विज बनाना
  • स्टूडेंट परफॉर्मेंस का एनालिसिस
  • कमजोर बच्चों की पहचान
  • टीचर्स को कंटेंट प्लानिंग में मदद

बच्चों के मन की बात AI नहीं समझ सकता है

लेकिन क्लासरूम में अनुशासन बनाना, बच्चों से जुड़ाव महसूस करना और वैल्यू-बेस्ड एजुकेशन देना आज भी इंसानी टीचर ही कर सकता है. इसके अलावा, AI मशीन है, उसके पास भावनाएं, अनुभव और नैतिक समझ नहीं होती. बच्चों के सवालों के पीछे छिपी जिज्ञासा, डर या कंफ्यूजन को एक टीचर बेहतर तरीके से समझ सकता है.

फ्यूचर में बदलेगा शिक्षक का रोल

भविष्य में टीचर्स का रोल बदलेगा जरूर. वे सिर्फ लेक्चर देने वाले नहीं रहेंगे, बल्कि मेंटोर, गाइड और फैसिलिटेटर बनेंगे. AI टेक्निकल काम संभालेगा और टीचर इंसानी कनेक्शन और क्रिटिकल थिंकिंग पर फोकस करेंगे. इसलिए साफ है कि AI टीचर की जगह नहीं लेगा, बल्कि उन्हें और ज्यादा प्रभावी बनाने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें- फ्यूचर में AI से पढ़ाई सस्ती होगी या महंगी? जानिए

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola