टॉप 200 में भारत ठन-ठन गोपाल, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT, DU, BHU का बुरा हाल
Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Oct 2025 7:28 AM
World University Rankings 2026: कॉलेज कैंसप में भारतीय छात्रों की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
World University Rankings 2026: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 की लेटेस्ट लिस्ट जारी हो गई है. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग भारत के टॉप कॉलेजों के लिए बड़ा झटका लेकर आई है. इस बार टॉप 200 में एक भी भारत की यूनिवर्सिटी नहीं है. दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में भारत का एक भी कॉलेज नहीं है.
World University Rankings 2026: एक ओर भारत के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र जहां दुनिया की टॉप कंपनी में हायर पोस्ट पर काम कर रहे हैं. वहीं, भारत में अच्छे कहे जाने वाले कॉलेज दुनिया की टॉप रैंकिंग से बाहर होते नजर आ रहे हैं. हाल ही में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग लिस्ट (World University Rankings 2026) जारी की गई है. इस साल भी टॉप 200 में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी नहीं है.
टाइम्स हायर एजुकेशन की तरफ से वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 (World University Rankings 2026) जारी की गई है. यह रैंकिंग वर्ल्ड वाइड स्टूडेंट्स, एकेडमिक्स, गवर्नमेंट और इंडस्ट्री एक्सपर्ट के आधार पर तैयार की जाती है. 2191 यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट्स और 115 देशों में इसका सर्वे होता है. आइए इस रैंकिंग में भारत के कॉलेजों का हाल करीब से जानते हैं.
World University Rankings 2026 में ऑक्सफोर्ड का कमाल
ऑक्सफोर्ड लगातार दसवें साल नंबर एक स्थान पर बना हुआ है. वहीं, प्रिंसटन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है और इस साल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला एकमात्र अमेरिकी यूनिवर्सिटी है. इस रैंकिंग में टॉप 40 में चीन की 5 यूनिवर्सिटी हैं, जो पिछले साल के तीन से ज्यादा हैं.
World University Rankings 2026 List Check Here
दूसरी ओर अपने एजुकेशन सिस्टम में सुधार करते हुए हांगकांग टॉप 200 में रिकॉर्ड छह स्थानों पर आ गया है. जबकि भारत दूसरा ऐसा देश है जिसके सबकी ज्याद में यूनिवर्सिटीज इस लिस्ट में शामिल है. भारत केवल अमेरिका से ही पीछे हैं.
World University Top Institute Name: टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट
| 2026 रैंक | 2025 रैंक | संस्थान का नाम | देश / क्षेत्र |
|---|---|---|---|
| 1 | 1 | यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड | यूनाइटेड किंगडम |
| 2 | 2 | मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| =3 | 4 | प्रिंसटन यूनिवर्सिटी | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| =3 | 5 | यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज | यूनाइटेड किंगडम |
| =5 | 3 | हार्वर्ड यूनिवर्सिटी | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| =5 | 6 | स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 7 | 7 | कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक) | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 8 | 9 | इम्पीरियल कॉलेज लंदन | यूनाइटेड किंगडम |
| 9 | 8 | यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 10 | 10 | येल यूनिवर्सिटी | संयुक्त राज्य अमेरिका |
World University Rankings 2026 में भारत का हाल
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 (World University Rankings 2026) में भारत की यूनिवर्सिटी का हाल बुरा है. इस साल टॉप 200 यूनिवर्सिटी की लिस्ट में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी नहीं है. IITs, BHU, DU या Jamia ऐसी यूनिवर्सिटी 200 से 1000 रैंकिंग के बीच में ही है. नीचे दिए टेबल में भारत की यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट्स का हाल देख सकते हैं-
| रैंक श्रेणी | संस्थान का नाम |
|---|---|
| 201–250 | इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु |
| 351–400 | सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज |
| 401–500 | जामिया मिलिया इस्लामिया |
| 401–500 | शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज |
| 501–600 | बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) |
| 501–600 | इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) इंदौर |
| 501–600 | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) |
| 501–600 | महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी |
| 501–600 | यूपीईएस (यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज) |
| 601–800 | अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) |
| 601–800 | एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा |
| 601–800 | भारथियार यूनिवर्सिटी |
| 601–800 | सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी |
| 601–800 | दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) |
| 601–800 | वीआईटी यूनिवर्सिटी (वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) |
यह भी पढ़ें: 600 से अधिक कोर्स, घर बैठे पाएं सर्टिफिकेट, SWAYAM 2025 के लिए फटाफट कर लें रजिस्ट्रेशन
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 किसने जारी की है?
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 (World University Rankings 2026) टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने जारी की है. यह रैंकिंग 115 देशों की 2191 यूनिवर्सिटीज पर आधारित होती है. मूल्यांकन के लिए टीचिंग क्वालिटी, रिसर्च, इंटरनेशनल आउटलुक, इंडस्ट्री इनकम और सिटेशन जैसे कई पैरामीटर देखे जाते हैं.
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में टॉप पर कौन सी यूनिवर्सिटीज हैं?
इस साल यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड लगातार दसवें साल नंबर-1 पर रही है. दूसरे स्थान पर एमआईटी (MIT) और तीसरे स्थान पर प्रिंसटन यूनिवर्सिटी और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से हैं. हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड ने पांचवां स्थान साझा किया है.
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत का प्रदर्शन कैसा है?
टॉप 200 में कोई भी भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं पहुंच सकी है. हालांकि भारतीय संस्थान 200 से 1000 के बीच रैंकिंग में जगह बनाए हुए हैं. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) सबसे ऊपर है जो 201–250 रेंज में है.
भारत की कौन-कौन सी यूनिवर्सिटीज World University Rankings 2026 में शामिल हैं?
भारत से कुल 15 यूनिवर्सिटीज इस रैंकिंग में आई हैं. इनमें IISc, सविता इंस्टीट्यूट, जामिया मिलिया इस्लामिया, शूलिनी यूनिवर्सिटी, BHU, IIT इंदौर, LPU, महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी, यूपीईएस, AMU, एमिटी, DU, सिम्बायोसिस, वीआईटी और भारथियार यूनिवर्सिटी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: BEd खत्म करने वाला कोर्स, टीचर बनने का शॉर्टकट, 4 साल में करें ITEP
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










