UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, upneet.gov.in पर करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Aug 2025 1:28 PM

विज्ञापन

UP NEET UG Counselling 2025

UP NEET UG Counselling 2025: यूपी के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी. नीट यूजी काउंसलिंग के लिए राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने वाला है. यूपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- upneet.gov.in पर इसे चेक कर सकेंगे.

विज्ञापन

UP NEET UG Counselling 2025: यूपी के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी. नीट यूजी काउंसलिंग के लिए राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने वाला है. यूपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- upneet.gov.in पर इसे चेक कर सकेंगे. चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करना होगा.

UP NEET UG 2025 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें

UP NEET UG 2025 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ तैयार रखना होगा. रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Round 1 Seat Allotment Result” लिंक पर क्लिक करें.
  • एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपकी सीट अलॉटमेंट डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.

आगे की प्रक्रिया

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में कॉलेज और कोर्स कन्फर्म होने के बाद कैंडिडेट्स को आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. सबसे पहले निर्धारित समय सीमा में फ्रीज या फ्लोट ऑप्शन चुनना होगा. अगर कैंडिडेट फ्रीज करता है तो उसे उसी कॉलेज में एडमिशन लेना होगा. फ्लोट ऑप्शन चुनने पर अगली राउंड में बेहतर विकल्प मिलने का मौका रहेगा.

इसके बाद कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज रिपोर्टिंग करनी होगी. इसमें 10वीं और 12वीं मार्कशीट, NEET एडमिट कार्ड, NEET स्कोरकार्ड, डोमिसाइल सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) और फोटो आईडी प्रूफ जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे.

यह भी पढ़ें: ज्योतिष बनने का है शौक, BHU से करें ये कोर्स, हर महीने होगी शानदार कमाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola