UP ITI Admission 2025: यूपी आईटीआई में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 May 2025 6:14 PM

विज्ञापन

UP ITI Admission 2025

UP ITI Admission 2025: यूपी में आईटीआई एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है. उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट आईटीआई इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली SCVTUP ITI के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

UP ITI Admission 2025: उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट आईटीआई इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेस परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. यूपी में आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं.

यूपी आईटीआई एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2025 से शुरू हुई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 जून 2025 तक का समय दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई करना होगा.

UP ITI Admission 2025: ऐसे करें आवेदन

  • यूपी आईटीआई एडमिशन में आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- scvtup.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Government and Private College ITI Admission Online Form 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

UP Government and Private College ITI Admission Online Form 2025

एप्लीकेशन फीस की बात करें तो जनरल और ओबीसी वर्ग के के लिए 250 रुपये फीस है. वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये तय की गई है. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से किया जा सकता है.

कौन कर सकता है अप्लाई?

आईटीआई की विभिन्न ब्रांचेज में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या संस्थान से 8वीं या 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए अर्थात अभ्यर्थी का जन्म दिनांक 31 जुलाई 2011 के बाद न हुआ हो. न्यूनतम आयु में किसी भी छात्र को छूट प्रदान नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें: CBSE Board Class 12th Topper 2025: यूपी में दुकानदार की बेटी बनीं टॉपर, सावी जैन को 500 में 499 मार्क्स

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola