JEE Main के बाद यहां देखें Top NITs की लिस्ट, मिल गया एडमिशन तो बन जाएगा करियर

Top NITs
Top NITs: NITs में CSE की काफी डिमांड है. इसके अलावा भी कई BTech Branch जैसे कि ECE और मैकेनिकल का भी क्रेज है. NIT में जेईई मेन के आधार पर एडमिशन मिलता है.
Top NITs: JEE Main का रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स की नजर देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों पर है. अगर आईआईटी नहीं मिल पाता, तो National Institutes of Technology (NIT) बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं. देशभर के NITs अपनी शानदार प्लेसमेंट, मजबूत अकैडमिक सिस्टम और इंडस्ट्री कनेक्शन के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में JEE Main रिजल्ट जारी होने के बाद यहां टॉप 20 NITs देख सकते हैं.
सबसे ज्यादा डिमांड वाले कोर्स
अगर कोर्स की बात करें तो NITs में CSE की काफी डिमांड है. इसके अलावा भी कई BTech Branch जैसे कि ECE और मैकेनिकल का भी क्रेज है. अगर इन ब्रांच में एडमिशन पाना चाहते हैं तो NITs में एडमिशन ले सकते हैं.
देखें टॉप 20 NITs की लिस्ट
- एनआईटी तिरुचिरापल्ली (NIT Trichy)
- एनआईटी राउरकेला (NIT Rourkela)
- एनआईटी सुरथकल (NIT Surathkal)
- एनआईटी कालीकट (NIT Calicut)
- एनआईटी वारंगल (NIT Warangal)
- एमएनआईटी जयपुर (MNIT Jaipur)
- वीएनआईटी नागपुर (VNIT Nagpur)
- एनआईटी दुर्गापुर (NIT Durgapur)
- एनआईटी सिलचर (NIT Silchar)
- एनआईटी पटना (NIT Patna)
- एनआईटी जालंधर (NIT Jalandhar)
- एमएनएनआईटी प्रयागराज (MNNIT Allahabad)
- एनआईटी दिल्ली (NIT Delhi)
- एसवीएनआईटी सूरत (SVNIT Surat)
- एनआईटी श्रीनगर (NIT Srinagar)
- एनआईटी कुरुक्षेत्र (NIT Kurukshetra)
- एनआईटी रायपुर (NIT Raipur)
- एनआईटी जमशेदपुर (NIT Jamshedpur)
- एनआईटी मेघालय (NIT Meghalaya)
- एनआईटी हमीरपुर (NIT Hamirpur)
- एनआईटी पुडुचेरी (NIT Puducherry)
कैसे मिलता है NITs में एडमिशन?
NITs में एडमिशन के लिए JEE Advance के स्कोर की जरूरत नहीं होती है. केवल JEE Main के स्कोर पर भी एडमिशन मिलता है. जेईई मेन रिजल्ट के बाद JoSAA काउंसलिंग में शामिल होना होगा. इस आधार पर एडमिशन मिलेगा.
यह भी पढ़ें- IIT में एंट्री के लिए क्या हैं नियम? जानें एलिजिबिलिटी और एडमिशन क्राइटेरिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




