MBBS Admission 2025: 5668 में से एक MBBS की सीट हो सकती है आपकी, झटपट करें आवेदन

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Aug 2025 5:50 PM

विज्ञापन

Rajasthan MBBS Admission 2025

Rajasthan MBBS Admission 2025: राजस्थान MBBS और BDS कॉलेजों में दाखिले के लिए NEET UG काउंसलिंग की पहली राउंड की च्वॉइस फिलिंग आज खत्म हो रही है. कुल 5,668 MBBS और 1,442 BDS सीटों के लिए 13,731 कैंडिडेट्स पात्र हैं. च्वॉइस फिलिंग rajugneet2025.com पर की जा सकती है. सीट अलॉटमेंट 10 अगस्त को जारी होगा, रिपोर्टिंग 11 से 14 अगस्त तक होगी.

विज्ञापन

Rajasthan MBBS Admission 2025: राजस्थान के सरकारी मेडिकल कॉलेज व प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. आपके पास राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेज में दाखिला पाना चाहते हैं तो पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए आज ही आवेदन करें. राजस्थान सरकार की ओर से नीट यूजी काउंसलिंक च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 को शुरू कर दी गई थी. वहीं आज अंतिम तारीख है.

NEET UG 2025: इस वेबसाइट की मदद से करें च्वॉइस फिलिंग 

ऐसे कैंडिडेट्स जो राजस्थान मेडिकल कॉलेज (Rajasthan Medical College) के लिए च्वॉइस फिल करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें. इस काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए राजस्थान के सरकारी व प्राइवेट MBBS और BDS कॉलेज में दाखिला लिया जाएगा. राजस्थान के 85 सीटों पर दाखिला होगा. च्वॉइस फिलिंग के लिए rajugneet2025.com पर जाएं. 

Rajasthan MBBS Admission Important Dates: देखें महत्वपूण तारीख 

  • च्वॉइस फिलिंग शुरू- 5 अगस्त 2025 
  • च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया अंतिम तारीख- 7 अगस्त 2025 
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट -10 अगस्त 2025
  • वेरिफिकेशन व रिपोर्टिंग प्रक्रिया- 11 से 14 अगस्त 2025

Rajasthan MBBS Admission 2025: एमबीबीएस के लिए 5 हजार से अधिक सीटों पर होगा दाखिला

इस राउंड में 13,731 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है. राजस्थान में एमबीबीएस की कुल 5,668 सीटें हैं और BDS सीटें 1,442 हैं. वहीं अब इन सीटों पर नीट यूजी स्कोर के आधार पर दाखिला लिया जाएगा. 

राजस्थान NEET UG काउंसलिंग 2025 में राउंड-1 के तहत 5 से 7 अगस्त तक च्वॉइस फिलिंग और सिक्योरिटी पेमेंट की प्रक्रिया चल रही है. इस राउंड में कुल 13,731 उम्मीदवारों को शामिल किया गया, जिसमें 5,668 MBBS और 1,442 BDS सीटें मौजूद हैं. अंतिम सीट अलॉटमेंट 10 अगस्त को जारी किया जाएगा. वेरिफिकेशन व रिपोर्टिंग प्रक्रिया 11 से 14 अगस्त तक पूरी की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- NEET Success Story: कैंसर पीड़ित मां, किसान पिता…राजस्थान के इस लड़के ने नीट में रच दिया इतिहास

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola