Rajasthan Best MBBS College 2025: ये हैं राजस्थान के टॉप 5 मेडिकल कॉलेज, NEET के बाद कम फीस में बनें Doctor

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Jul 2025 8:10 PM

विज्ञापन

Rajasthan Best MBBS College 2025

Rajasthan Best MBBS College 2025: राजस्थान से एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. आज हम आपको राजस्थान के टॉप सरकारी कॉलेज के बारे में बताएंगे. राजस्थान में कुल 34 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से कई सरकारी तो कई प्राइवेट हैं. आइए, जानते हैं कि राजस्थान का टॉप कॉलेज कौन सा है-

विज्ञापन

Rajasthan Best MBBS College 2025: MCC ने नीट यूजी के लिए काउंसलिंग शुरू कर दी है. छात्रों को सस्ते और बेस्ट मेडिकल कॉलेज की तलाश है. यदि आप राजस्थान से MBBS की पढ़ाई करना चाहते हैं तो हम आपको राजस्थान के बेस्ट मेडिकल कॉलेज (Rajasthan Best Medical College) के बारे में बताएंगे. 

Rajasthan Medical College: राजस्थान में कुल 34 मेडिकल कॉलेज हैं

राजस्थान में 34 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 25 सरकारी हैं और 9 निजी कॉलेज हैं. राजस्थान में कुल 5075 MBBS की सीट्स हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेज में कुल 3425 सीट हैं और निजी कॉलेजों की सीट 1650 हैं. 

कॉलेज संख्यासीट्स
सरकारी कॉलेज253425
निजी कॉलेज91650

Rajasthan Best MBBS College 2025: राजस्थान का टॉप एमबीबीएस कॉलेज

राजस्थान में कई टॉप मेडिकल कॉलेज (Top Medical College) हैं, जो NEET UG के आधार पर एडमिशन देते हैं. अगर आप भी राजस्थान के मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करना चाहते हैं तो इससे पहले जान लें कि इन कॉलेज की क्या रैंक है और कौन सा कॉलेज सबसे बेस्ट है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान के पास एक एम्स भी है. 

AIIMS Jodhpur: एम्स जोधपुर

एम्स जोधपुर राजस्थान और देश के फेमस कॉलेज में से एक है. AIIMS Jodhpur की ऑल इंडिया NIRF Ranking 2024 16 है. वहीं राज्य में यह पहले स्थान पर है. यहां की फीस लगभग 13,720 रुपये है (5 सालों के लिए). यहां मेडिकल की 125 सीटें हैं. 

SMS Medical College: सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज जयपुर

यह राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज है. SMS अपने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सेवाओं के लिए जाना जाता है. यह राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) से जुड़ा है. SMS की NIRF रैंकिंग 46 (राष्ट्रीय स्तर) पर है. वहीं राज्य में इसकी रैंकिंग 2 दूसरे नंबर पर है. SMS में कुल 250 मेडिकल सीट्स हैं और यहां की फीस 20,000–30,000 रुपये (5 साल के लिए) है. 

SP Medical College Bikaner: सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर

एसपी मेडिकल कॉलेज, राजस्थान का ये सरकारी मेडिकल कॉलेज अपनी शिक्षा और क्लिनिकल ट्रेनिंग के लिए जाना जाता है. SP मेडिकल कॉलेज को एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त है. यहां मेडिकल की करीब 250 सीटें हैं. यहां की फीस लगभग 25,000 रुपये (5 साल के लिए) है. 

RNT Medical College Udaipur: रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज उदयपुर

रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज उदयपुर और राजस्थान का लोकप्रिय कॉलेज है. इसे NMC से मान्यता प्राप्त है. यहां मेडिकल की करीब 250 सीटें हैं और यहां की फीस लगभग 25,000 रुपये (5 साल के लिए) है. 

Dr. SN Medical College: डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर

डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर और राजस्थान का प्रतिष्ठित कॉलेज है. ये अपनी उच्च शिक्षा और इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए जाना जाता है. यहां मेडिकल की करीब 250 सीटें हैं और यहां की फीस लगभग 20,000- 30,000 रुपये (5 साल के लिए) है. 

यह भी पढ़ें- NEET PG City Slip 2025: नीट पीजी सिटी स्लिप में बड़ी गड़बड़ी! शहर के नाम के बदले ये क्या लिख दिया, छात्रों ने की सुधार की मांग

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola