Best MBBS College: 7 से 10 हजार में कर सकते हैं एमबीबीएस की पढ़ाई, देखें भारत के सबसे सस्ते और बेस्ट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 22 Jul 2025 1:30 PM
Best MBBS College
Best MBBS College: मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए ये देखना जरूरी है कि उस कॉलेज की रैंकिंग और फीस स्ट्रक्चर है क्या है. MCC ने नीट यूजी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. आइए, जानते हैं भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज के नाम. इनमें से एक की फीस बहुत कम है-
Best MBBS College: 12वीं के बाद बहुत से छात्र मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए नीट यूजी परीक्षा पास करना जरूरी है. हाल ही में नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था और अब नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) के लिए कांउसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए आवेदन किए जा रहे हैं.
Top Medical College Ranking: किस आधार पर तय होती है मेडिकल कॉलेज की रैंकिंग
मेडिकल कॉलेज (Medical College) में दाखिला लेने के लिए ये देखना जरूरी है कि उस कॉलेज की रैंकिंग और फीस स्ट्रक्चर है क्या है. मेडिकल कॉलेज की रैंकिंग कई बातों पर निर्भर करती है जैसे कि स्टूडेंट्स की संख्या और उनका पास प्रतिशत, अकैडमिक परफॉर्मेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च आदि पर निर्भर करता है.
किस आधार पर तय होती है मेडिकल कॉलेज की रैंकिंग
- अकैडमिक परफॉर्मेंस
- स्टूडेंट्स की संख्या और उनका पास प्रतिशत
- इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं
- रिसर्च एंड इनोवेशन
Best MBBS College: देखें टॉप मेडिकल कॉलेज के नाम
यदि आप भी बेस्ट मेडिकल कॉलेज (Best Medical College) की तलाश में हैं तो यहां देखें टॉप 10 मेडिकल कॉलेज के नाम, रैंकिंग और उनकी फीस (लगभग में)-
| कॉलेज का नाम | रैंकिंग | फीस (रुपये) |
| एम्स दिल्ली | 1 | 6,000-7,000 |
| PGIMER, चंडीगढ़ | 2 | 6,000–10,000 |
| सीएमसी वेल्लोर | 3 | 1.5-2 लाख |
| एएफएमसी, पुणे | 4 | 30,000-40,000 |
| मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC), दिल्ली | 5 | 11,000–15,000 |
| JIPMER, पुडुचेरी | 6 | 35,000-50,000 |
| कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC), मणिपाल | 7 | 15-18 लाख |
| किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) लखनऊ | 8 | 55,000-60,000 |
| IMS BHU वाराणसी | 9 | 5,000-20,000 |
| सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु | 10 | 6-7 लाख |
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फीस सालाना (प्रति वर्ष) है और अनुमानित है.
यह भी पढ़ें- इतनी सारी डिग्रियां! कौन हैं ये IAS, IIT-IIM से की है पढ़ाई, पायलट की ट्रेनिंग
यह भी पढ़ें- NTA UGC NET Result Cut off: इतिहास में JRF के लिए 180 मार्क्स पर होगा सेलेक्शन, देखें अन्य Subjects का कटऑफ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










